Live Updates

Bihar Coronavirus News: पटना में 15 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को दिया जायेगा टीका, बनायी जा रही सूची

Updated:
विज्ञापन

बिहार में कोरोना संकमण की रफ्तार अपने पीक की तरफ जा रही है. हर दिन नये संक्रमितों के आंकड़ों में बड़ा इजाफा हो रहा है. फिलहाल प्रतिदिन नये संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पार पहुंच चुका है.

विज्ञापन

पटना जिले के 15 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को दिया जायेगा टीका

पटना जिले के 15 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीका दिया जायेगा. एक भी बच्चे नहीं छूटेंगे. बच्चों को टीका लेने की व्यवस्था हर निकटतम टीकाकरण केंद्रों पर कर दी गयी है. इसके साथ ही जिन बच्चों ने अभी टीका नहीं लिया है, उनकी सूची उनके स्कूल के शिक्षकों द्वारा बनायी जा रही है. उक्त सूची प्रधानाचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा अधीक्षक तक भेजी जायेगी.

इन जिलों में 100 से अधिक संक्रमित

बिहार के जिन जिलों में 100 से अधिक संक्रमित पाये गये हैं, उनमें मुजफ्फरपुर जिले में 427, मुंगेर जिले में 298, बेगूसराय जिले में 258, भागलपुर जिले में 229, समस्तीपुर जिले में 228, पूर्णिया जिले में 199, पश्चिम चंपारण जिले में 123, वैशाली जिले में 144, सीवान जिले में 103, सारण जिले में 117, सहरसा जिले में 167, नालंदा जिले में 136, मधुबनी जिले में 142, मधेपुरा जिले में 139, कटिहार जिले में 124, जहानाबाद जिले में 106, गया जिले में 132, पूर्वी चंपारण जिले में 102, दरभंगा जिले में 197 और भोजपुर जिले में 102 नये लोग संक्रमित हुए हैं.

पटना में 2116 संक्रमित

राजधानी पटना की बात करें तो यहां एक बार फिर पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 2116 संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, पटना जिले में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 21.66 प्रतिशत बनी हुई है. इधर राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट घटकर अब 94.04 प्रतिशत रह गयी है. तीसरी लहर में अब राज्य के सभी जिलों में कोरोना के नये संक्रमित पाये जा रहे हैं.

6541 नए लोग कोरोना से संक्रमित

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान 6541 नए लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इस दौरान 3831 लोग स्वस्थ भी हो गये. नये संक्रमितों के मिलने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 34,084 हो गयी है. जबकि, इसमें से 33,762 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं. संक्रमण को लेकर राज्य में एक लाख 82 हजार 538 सैंपलों की जांच की गयी. अब राज्य में पॉजिटिविटि रेट 3.58 प्रतिशत हो गयी है.

बिहार के जिलों में कोरोना केस

अररिया जिले में 89, अरवल जिले में 55, औरंगाबाद जिले में 48, बांका जिले में 73, बक्सर जिले में 34, गोपालगंज में 52, जमुई में 89, कैमूर में 69, खगड़िया में 41, किशनगंज में 53, लखीसराय में 51, नवादा में 39, रोहतास में 77, शेखपुरा में छह, शिवहर जिले में पांच, सीतामढ़ी में 70 और सुपौल जिले में 64 नये संक्रमित पाये गये. साथ ही दूसरे राज्य के 37 लोग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं.

17 जनवरी से शुरू होगी शिक्षक नियोजन प्रक्रिया

बिहार में भयावह होते कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दो टूक निर्देश दिये हैं कि निर्धारित शेड्यूल के तहत 17 जनवरी से छठे चरण की काउंसेलिंग शुरू करायी जाये. काउंसेलिंग कोविड प्रोटोकाल के तहत करायी जानी चाहिए. साथ ही प्रत्येक काउंसेलिंग सेंटर पर पूरे समय की प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी करायी जाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola