ePaper

COVID-19 Bihar : कोरोना जांच में तीसरे नंबर पर बिहार, पाए गए 1598 नए मामले, प्रदेश का रिकवरी रेट अब 91.61 प्रतिशत...

Updated at : 24 Sep 2020 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
COVID-19 Bihar : कोरोना जांच में तीसरे नंबर पर  बिहार, पाए गए 1598 नए मामले, प्रदेश का रिकवरी रेट अब 91.61 प्रतिशत...

पटना: कोरोना जांच में महाराष्ट्र को पछाड़ कर बिहार अब देश में तीसरे नंबर पर आ गया है. राज्य में अब तक 62 लाख 43 हजार 612 सैंपलों की कोरोना जांच हो चुकी है. बिहार से अधिक जांच सिर्फ यूपी और तमिलनाडु में हुई है. वहीं, दैनिक कोरोना जांच में बिहार पहले नंबर है, जबकि यूपी दूसरे नंबर है.

विज्ञापन

पटना: कोरोना जांच में महाराष्ट्र को पछाड़ कर बिहार अब देश में तीसरे नंबर पर आ गया है. राज्य में अब तक 62 लाख 43 हजार 612 सैंपलों की कोरोना जांच हो चुकी है. बिहार से अधिक जांच सिर्फ यूपी और तमिलनाडु में हुई है. वहीं, दैनिक कोरोना जांच में बिहार पहले नंबर है, जबकि यूपी दूसरे नंबर है.

राज्य में एक लाख 75 हजार 585 सैंपलों की जांच हुई

मंगलवार को राज्य में एक लाख 75 हजार 585 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 1598 यानी 0.91% पॉजिटिव पाये गये. इसके साथ ही पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर एक लाख 73 हजार 63 हो गयी है. इनमें अब तक एक लाख 58 हजार 546 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1490 ठीक हुए हैं. रिकवरी रेट अब 91.61% हो गया है.

कोरोना मामलों का जिलेवार आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मंगलवार को सर्वाधिक 219 नये केस पटना जिले में पाये गये. इसके अलावा पूर्णिया में 72, मुजफ्फरपुर में 71, गोपालगंज में 66, मधेपुरा में 62, नालंदा में 60, लखीसराय में 59, अररिया में 58, वसहरसा में 57,पश्चिमी चंपारण जिला में 55, किशनगंज में 46 व भागलपुर में 43 कोरोना मरीज पाए गए.

बंगाल व झारखंड के मरीज भी मिले

वहीं वैशाली में 41, सारण व अरवल में में 40-40, बांका में 39, पूर्वी चंपारण व मधुबनी में में 37-37, गया में 36, रोहतास में 33, औरंगाबाद में 32, मुंगेर में 31, नवादा में 29, दरभंगा में 28, जमुई में 25, शेखपुरा में 24, जहानाबाद में 23, कैमूर में 22, समस्तीपुर में 18, बेगूसराय में 17, सीतामढ़ी व बक्सर में 16-16, कटिहार में 15, सीवान में 12, भोजपुर में 11, शिवहर में 10 व खगड़िया में छह नये पॉजिटिवि पाये गये. इसके अलावा पश्चिमी बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का एक सैंपल किशनगंज में और झारखंड के साहेबगंज का एक सैंपल भागलपुर में पॉजिटिव पाया गया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन