ePaper

Bihar By Election 2021: कांग्रेस ने बिहार में दोनों सीटाें पर उतारे प्रत्याशी, जानें किन चेहरों पर जताया भरोसा

Updated at : 05 Oct 2021 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar By Election 2021: कांग्रेस ने बिहार में दोनों सीटाें पर उतारे प्रत्याशी, जानें किन चेहरों पर जताया भरोसा

Bihar By Election 2021: बिहार विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 में महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग का पेंच फंसने के बाद अब राजद और कांग्रेस ने अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में उतार दिये हैं. राजद के कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बाद अब कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की दी है.

कुशेश्वरस्थान सीट से अतिरेक कुमार तो तारापुर विधानसभा सीट से राजेश कुमार उम्मीदवार बनाए गए हैं. इस तरह अब महागठबंधन एकजुट होकर नहीं बल्कि आपस में ही मुकाबला करने मैदान में उतर चुका है. संशय की स्थिति खत्म हो चुकी है.

गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ था. राजद ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिये. जिसके बाद कांग्रेस ने बगावती तेवर अपना लिया और इस फैसले का खुलकर विरोध किया.

undefined

कांग्रेस कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती थी. प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पार्टी के प्रभारी तक इसका दावा कर रहे थे कि इस सीट पर कांग्रेस ही अपना प्रत्याशी देगी. लेकिन राजद ने अपने उम्मीदवार तय कर लिये तो महागठबंधन में दरार आ गयी.

कांग्रेस ने जहां राजद को पुर्नविचार का सुझाव दिया था वहीं राजद ने स्पस्ट कर दिया था कि वो अपने फैसले पर अडिग रहेगी. इस तरह आज कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिये हैं और उनका नाम भी सामने रख दिया है. अब इन सीटों पर होने वाले घमासान पर सबकी नजरें रहेंगी. बता दें कि बिहार में उपचुनाव के तारीख का ऐलान हो चुका है. आगामी 30 अक्टूबर को दोनों सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं नामांकन की प्रक्रिया जारी है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन