ePaper

Photos: महादलित टोले में सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों और ग्रामीणों को दिया चेक, पौधारोपण भी किया

Updated at : 15 Aug 2023 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Photos: महादलित टोले में सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों और ग्रामीणों को दिया चेक, पौधारोपण भी किया

मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर 60 महादलित टोलों में विशेष समारोह का आयोजन किया गया. जहां महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग ने झंडा फहराया. ऐसे ही एक कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री पुनपुन के महादलित टोला, खपूरा पहुंचे थे.

विज्ञापन
undefined

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुनपुन प्रखंड की कल्याणपुर पंचायत स्थित खपुरा महादलित टोला गांव पहुंचे. जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति राम लखन चौधरी ने सीएम के समक्ष तिरंगा फहराया.

undefined

पुनपुन के महादलित टोला, खपूरा में झंडोत्तोलन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों एवं ग्रामीणों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का चेक प्रदान किया. साथ ही छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और केवाईपी के तहत सर्टिफिकेट प्रदान किया.

undefined

मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 7 योजनाओं की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के बाद पूरे गांव की सूरत और सीरत बदल गई है. गांव में कई बुनियादी योजनाओं की घोषणा की गई है.

undefined

खपुरा महादलित टोला में नीतीश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, समुदायिक केंद्र ,आंगनवाड़ी केंद्र, जीविका केंद्र, सड़क चौकीकरण समेत कई योजनाओं की सौगात दी है. इस मौके पर राम लखन चौधरी काफी खुश और उत्साहित दिखे.

undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं और प्रत्येक साल हर महादलित टोले में जाकर इंडोतोलन करते हैं.

undefined

सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महादलितों का भी संवैधानिक अधिकार है. इसलिए महादलित टोले में जाकर हम हर साल झंडारोहण करते हैं. हमने अधिकारियों एवं मंत्रियों को भी महादलित टोले में जाकर झंडा फहराने का निर्देश दिया हैं

undefined

पुनपुन के महादलित टोला खपूरा में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पहले पौधारोपण भी किया. इसके बाद इंडोतोलन का कार्यक्रम हुआ.

undefined
undefined
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन