BSSC के अभ्यार्थी 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे, छात्रों ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान !

BSSC (बीएसएसएसी) के अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान में आमसभा हुई. छात्र नेता सौरव कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएससी की एक पाली की परीक्षा तो रद्द हो गयी, लेकिन अब भी दो अतिरिक्त पालियों की परीक्षा रद्द नहीं हुई है. जिसको लेकर आंदोलन किया जा रहा है.
पटना: बीएसएसएसी के अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान में आमसभा हुई. छात्र नेता सौरव कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएससी की एक पाली की परीक्षा तो रद्द हो गयी, लेकिन अब भी दो अतिरिक्त पालियों की परीक्षा रद्द नहीं हुई है. इसके लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है.
छात्र नेता ने कहा कि विगत चार दिसंबर को छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद आयोग और प्रशासन अभी तक किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंचा है कि बीएसएससी के परीक्षा रद्द की जाये. आमसभा में यह निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय जाकर उसे ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसके बाद मांग नहीं मानी जाती है तो 30 जनवरी से धरना पर छात्र जायेंगे.
इस आम सभा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं अभ्यर्थियों ने भाग लिया. आमसभा में संगम कुमार राज, अनूप कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार, सुमन यादव, नीरज कुमार, डोली कुमारी, शाश्वत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, स्मृति कुमारी आदि छात्र-छात्राओं ने अपनी बात रखी.
बता दें कि बीते साल दिसंबर में बीएसएससी की पाली की परीक्षा का पेपर एग्जाम शुरू होने के एक घंटे बाद लीक हो गया था. इसके बाद से ही घमासान मचा हुआ था. हालांकि गिरफ्तारी भी हुई थी. यह हंगामा जारी ही था कि उसी दौरान बुधवार की हुई परीक्षा की दूसरी और तीसरी पाली के पेपर लीक होने की खबरें मीडिया में चलने लगी थी. छात्रों ने दावा किया था की तीसरी पाली का पेपर भी लीक हुआ है, छात्रों इसी परीक्षा को भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










