ePaper

बिहार चुनाव 2020 : नीतीश के निशाने पर लालू, बोले- अभी तो अंदर ही हैं... और लोग जायेंगे

Updated at : 17 Oct 2020 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 : नीतीश के निशाने पर लालू, बोले- अभी तो अंदर ही हैं... और लोग जायेंगे

Bihar CM Nitish Kumar Rally In Aurangabad बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी सियासी दलों के प्रमुख नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं. इस दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी जोर-शोर से चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया और चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद और उनके परिवार पर हमलावर है. इसी कड़ी में शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने औरंगाबाद के नबीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

नबीनगर : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी सियासी दलों के प्रमुख नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं. इस दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी जोर-शोर से चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया और चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद और उनके परिवार पर हमलावर है. इसी कड़ी में शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने औरंगाबाद के नबीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, पति-पत्नी ने 15 साल राज किया था, लेकिन उस दौरान क्या किया? लालू प्रसाद पर परोक्ष प्रहार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, अभी तो अंदर (जेल) ही हैं, और जो काम किया है, उसके कारण ही अंदर हैं. अभी और लोग अंदर जायेंगे.” उन्होंने दावा किया कि उन लोगों ने सिर्फ अपने लिये काम किया, जबकि हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है.

विपक्ष पर निशाना जारी रखते हुए नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि वोटों के लिये समाज को बांटने तथा मौका मिलने पर जनता के बदले सिर्फ अपना हित साधने का किया जाता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोटों के चक्कर में समाज को बांटने में लगे रहते हैं तथा उन्हें न तो काम का कोई अनुभव है और न ही उन्होंने कभी कोई काम किया है.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को जनादेश देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अब बिहार पिछड़ा नहीं रहेगा बल्कि सक्षम, आत्मनिर्भर बनेगा और आगे बढ़ेगा.” उन्होंने राज्य को तरक्की और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिये लोगों से फिर मौका देने की अपील की.

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के साथ केंद्र सरकार ने भी कई योजनाओं के तहत मदद की है और हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया और सम्मान दिलवाया है. उन्होंने इस संदर्भ में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के कदम का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पुरुष और महिलाएं मिल कर काम करेंगी तो विकास दोगुनी गति से होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कुछ ही महिलाएं पंचायती राज में आ पाती थीं, हमने आरक्षण दिया और अब काफी संख्या में महिलाएं आगे आ रही हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति में सुधार करते हुए हमने इलाज का बेहतर प्रबंध किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास जैसे हर क्षेत्र में काम किया है.

सीएम ने कहा, हमने अपराध को नियंत्रित किया है. समाज सुधार का काम किया और महिलाओं के कहने पर शराबबंदी की. उन्होंने कहा कि जो युवा कंप्यूटर पर काम करना नहीं जानते थे, उनके लिए कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की और इसमें 10 लाख युवाओं ने प्रशिक्षण लिया.

नीतीश कुमार ने कहा, हमारा निश्चय है कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचे. कहीं सूखा नहीं पड़ने देंगे. कृषि रोडमैप के माध्यम से काम कर ही रहे हैं, इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी व्यवस्था करेंगे.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 नया रास्ता और नया आसमान बनाम हिन्दू-मुसलमान का : कांग्रेस

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन