बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा 10-11 को जारी को जारी कर सकती है घोषणापत्र, मिस कॉल के माध्यम से ढाई लाख लोगों ने दिए हैं ये सुझाव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Oct 2020 2:03 PM
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Bihar Election Manifesto, BJP: विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपना घोषणा-पत्र 10-11 अक्तूबर तक जारी कर सकती है. इसकी तैयारी के लिए कृषि मंत्री प्रेम कुमार की अगुआई में गठित घोषणापत्र समिति इसे अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. इस बार आम लोगों से भी बड़ी संख्या में सुझाव लिये जा रहे हैं.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Bihar Election Manifesto, BJP: विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपना घोषणा-पत्र 10-11 अक्तूबर तक जारी कर सकती है. इसकी तैयारी के लिए कृषि मंत्री प्रेम कुमार की अगुआई में गठित घोषणापत्र समिति इसे अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. इस बार आम लोगों से भी बड़ी संख्या में सुझाव लिये जा रहे हैं. अब तक मिस कॉल के माध्यम से सुझाव देने की सुविधा के तहत करीब ढाई लाख लोगों ने कई तरह के सुझाव दिये हैं.
इसके अलावा राज्यभर की विभिन्न पंचायतों में घूम रहे 120 प्रचार रथों में रखी सुझाव-पेटी में लिखित सुझाव देने के माध्यम से करीब 60 हजार सुझाव आये हैं. इन सभी सुझावों को छांटकर समेकित रूप से घोषणापत्र के विषयों में समाहित किया जा रहा है. इसके आधार पर ही कई सुझाव भी इसमें शामिल किये गये हैं.
इसकी शुरुआती ड्राफ्ट एक-दो दिनों में तैयार करके प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री समेत अन्य सभी आला नेताओं को अंतिम रूप से पढ़ने के लिए दिया जायेगा. इसके बाद इसमें उचित संशोधन करने के बाद इसे प्रिंट करके जारी कर दिया जायेगा.
प्राप्त सूचना के अनुसार, लोगों ने जो सुझाव दिये हैं. उसमें किसान, बाढ़ से लेकर छात्रों तक की समस्याएं शामिल हैं. लोगों की मांग है कि इनकी समस्या का समाधान निकालने के लिए भी भाजपा सरकार को ठोस उपाये करने चाहिए.
उत्तर बिहार के लोगों ने बाढ़ की समस्या का ठोस निदान निकालने के लिए खासतौर से पहल करने के लिए कहा है. इसके अलावा किसानों ने कृषि में व्यापक सुधार के अलावा छात्रों ने कोरोना काल के दौरान उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है. शहरों की प्लानिंग के लिए भी ठोस कदम उठाने की मांग की गयी है.
घोषणापत्र कमेटी के सह-प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इसे अंतिम रूप देने की कवायद तेजी से चल रही है. जल्द ही भाजपा का यह विजन डॉक्यूमेंट लोगों के सामने होगा. इसमें एनडीए की आगामी पांच साल की पूरी कार्ययोजना होगी. यह बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा, जिसे पार्टी प्रस्तुत करेगी, ताकि आम लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










