ePaper

Bihar Panchayat Election से पहले मुखिया सरपंच को झटका ! प्रशासन ने इन पंचायतों में भवन निर्माण पर रोक

Updated at : 07 Feb 2021 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Panchayat Election से पहले मुखिया सरपंच को झटका ! प्रशासन ने इन पंचायतों में भवन निर्माण पर रोक

Bihar Panchayat Chunav 2021 : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले करीब 300 मुखिया और सरपंच को झटका लगा है. राज्य में नगर पंचायत और निगम के गठन को ध्यान में रखते हुए कई पंचायतों में भवन निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है.बताया जा रहा है कि अब निगम और नगर पंचायत के गठन के बाद ही बाकी बचे क्षेत्रों में पंचायत भवन बनाया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav 2021 : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले करीब 300 मुखिया और सरपंच को झटका लगा है. राज्य में नगर पंचायत और निगम के गठन को ध्यान में रखते हुए कई पंचायतों में भवन निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है.बताया जा रहा है कि अब निगम और नगर पंचायत के गठन के बाद ही बाकी बचे क्षेत्रों में पंचायत भवन बनाया जाएगा. हालांकि अब यह काम पंचायत चुनाव के बाद ही होने की संभावना है.

मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के करीब 300 पंचायत को बदलकर नगर पंचायत (Nagar Panchayat) और नगर निगम में तब्दील किया गया है. इन पंचायतों में अब मुखिया (Mukhiya) और सरपंच नहीं चुने जाएंगे. इसी के साथ कई पंचायतों में भवन निर्माण का काम चल रहा था, प्रशासन ने उसपर भी रोक लगा दिया है.

कब होगा पंचायत चुनाव- बिहार में पंचायत चुनाव की तिथि (Bihar Panchayat chunav date) अभी घोषित नहीं की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में अप्रैल या मई में पंचायत चुनाव होगा. हालांकि पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है. मतदाता सूची और मतदान केंद्र की संख्या निर्धारण के बाद ही पंचायत चुनाव का ऐलान किया जाएगा.

9 या 10 चरणों में चुनाव होने की उम्मीद- सूत्रों के मुताबिक इस बार बिहार में नौ से दस चरणों में चुनाव होने की संभावना है. पिछले पंचवर्षीय में दस चरणों में चुनाव कराया गया था. वहीं इस बार भी छह पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा, जिसमें जिला पर्षद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पंच और वार्ड सदस्य का पद शामिल है.

Also Read: Bihar News : बिहार चुनाव के बाद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को पहली बार लिखा पत्र, जानिए वजह

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन