रोजगार देने के लिए आज से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु, दो दर्जन से अधिक जॉब कैंप लगने की तैयारी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jul 2020 5:43 AM
पटना: कोरोना काल में डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक देश भर में सोशल डिस्टैंसिंग अनिवार्यता कर दी गयी है. ऐसे में श्रम संसाधन विभाग ने ऑनलाइन रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसा पहली बार हुआ है जब विभाग बेरोजगारों को ऑनलाइन साक्षात्कार करा कर रोजगार देने में कामयाब हुआ है. जून से शुरू इस अभियान में अब तक 200 से अधिक लोगों को रोजगार मिल चुका है. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि विभाग नियमित अंतराल पर जॉब कैंप और रोजगार मेले का आयोजन कराता है.

इसमें रोजगार मेला दो दिवसीय जिला स्तर पर एवं तीन दिवसीय प्रमंडल स्तर पर होता है, लेकिन कोरोना काल में मार्च से नियोजन मेला का आयोजन नहीं हो पा रहा है, जबकि जॉब कैंप का आयोजन ऑनलाइन निबंधन के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया से होती है. सितंबर तक दो दर्जन से अधिक जाब कैंप लगेंगे.विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जुलाई-अगस्त और सितंबर माह में दो दर्जन से अधिक कैंप लगाया जायेगा.
इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. जल्द ही कब कहां जॉब कैंप लगाया जायेगा इसकी जानकारी पोर्टल पर दी जायेगी.कोरोना के कारण बिहार में 20 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर लौटे हैं और इन्हें रोजगार देने के लिए विभाग ने जॉब कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए