बिहार की नेहा ने सोनू सूद को बुलाया अपनी शादी पर, एक्टर ने सोशल मीडिया पर निमंत्रण स्वीकार करते हुए कही ये बात

Updated at : 19 Nov 2020 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की नेहा ने सोनू सूद को बुलाया अपनी शादी पर, एक्टर ने सोशल मीडिया पर निमंत्रण स्वीकार करते हुए कही ये बात

Bihar News, Bollywood News: कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में लोगों मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद रियल लाइफ में भी हीरो बन गये हैं. अभिनेता को ट्विटर पर एक शादी में आने का निमंत्रण मिला है और उन्होंने शादी में जाने के लिए हामी भर दी है.

विज्ञापन

Bihar News, Bollywood News: कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में लोगों मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद रियल लाइफ में भी हीरो बन गये हैं. आम जनता के बीच मसीहा से रूप में विख्यात हुए सोनू सूद एक बार फिर से चर्चा में हैं. पर, इस बार चर्चा का करण किसी के मदद करने को लेकर नहीं बल्कि सोनू सूद का एक शादी में जाने के कारण है. अभिनेता को ट्विटर पर एक शादी में आने का निमंत्रण मिला है और उन्होंने शादी में जाने के लिए हामी भर दी है.

undefined

बता दें कि बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली नेहा सहाय ने ट्विटर पर अभिनेता सोनू सूद को अपनी शादी का निमंत्रण भेजा है. नेहा ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा,”सॉरी सर एक्साइटमेंट में आपका नाम लिखना भूल गई थी… शादी में आपके आने से ही मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन जाऊंगी… मैं आपका इंतजार करूंगी.”

Also Read: Chhath Puja 2020: घाट पर भीड़ कम करने के लिए पटना प्रशासन ने की नई व्यवस्था, छठ व्रतियों को मिलेगी ये सुविधा

सोनू सूद ने नेहा के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. साथ ही अपने अनोखे अंदाज में नेहा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘चलो बिहार की शादी देखते हैं.’ सोशल मीडिया पर नेहा की शादी का कार्ड और सोनू सूद का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

गौरतलब है कि सोनू सूद ने सितम्बर में नेहा ने ट्वीटर पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में अपनी बहन की सर्जरी कराने को लेकर सोनू सूद से मदद मांगी थी, जिसपर अभिनेता ने कहा था कि नेहा की बहन उनकी भी बहन है, उनके लिए अस्पताल में प्रबंध कराए जा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन