Bihar Election Latest News Update: बिहार में मतदाताओं ने दिखाई अपनी ताकत, अंतिम चरण में करीब 58 फीसदी मतदान
Bihar Election 2020, Live News Update On Third Phase Chunav: बिहार विधानसभा के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान जारी है. जनता की अदालत का फैसला तो दस नवंबर को आएगा पर सभी पार्टियां दावा कर रही हैं कि उनकी ही सरकार बनेगी. बिहार के प्रमुख राजनीतिक दल जदयू, भाजपा, लोजपा, राजद, कांग्रेस और अन्य मोर्चों के अपने अपने दावे हैं. इसके साथ ही शुरुआत हो गई है कयासों की कि किसका होगा बिहार, कौन बनाएगा सरकार, कौन मारेगा बाजी और किसकी होगी हार? 7 नवंबर को बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 की LIVE Update के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.
अंतिम चरण में पड़े करीब 58 प्रतिशत वोट
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों पर शनिवार को लगातार तीसरी बार वोटरों का उत्साह चरम पर रहा. शाम छह बजे तक करीब 57.91 फीसदी मतदाताओं ने वोट कर 1204 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत तय कर दी. इन सीटों पर 2015 में 60.51 फीसदी वोट पड़े थे. पहले चरण में 55.69 तथा दूसरे चरण में 55.70 फीसदी वोट पड़े थे. पूर्णिया के धमदाहा के बूथ पर हवाई फायरिंग और जोकिहाट विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ पर उम्मीदवार द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन आदि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.
एग्जिट पोल के नतीजों में चिराग पासवान नहीं दिख रहे सक्सेस
Bihar Chunav Exit Poll 2020: एग्जिट पोल के नतीजों में चिराग नहीं दिख रहे सक्सेस, फिर कैसे उनके हाथ होगी सत्ता की चाबी?
Bihar Chunav Exit Poll: महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर
बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में फिर से एनडीए की सरकार बन सकती है. जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन भी रेस में आगे बना हुआ है. एग्जिट पोल के तमाम आंकड़े मिले-जुले नतीजे आने की उम्मीद जता रहे हैं. दोनों गठबंधनों को बहुमत के बेहद करीब दिखाया जा रहा है.
सीएम पद के लिए तेजस्वी पहली पसंद
इंडिया टुडे-आजतक एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं. इसके मुताबिक, 44 फीसदी लोगों ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव को पसंद किया है. वहीं सीएम नीतीश को 35 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. बात अगर करें सुशील कुमार मोदी की तीन फीसदी लोगों ने उन्हें पसंद किया है. इधर, सात फीसदी लोग चाहते हैं कि लोजपा प्रमुख चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनें.
78 सीटों पर शाम 6 बजे तक 55.34% मतदान
बिहार में अंतिम चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है. शाम 6 बजे तक 55.34 फीसदी मतदान हुआ है. कुल मतदान के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है.
एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार
बिहार विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया. अब 10 नवंबर को मतगणना होगा. इससे पहले आज विभिन्न सर्वेक्षण एजेंसियों के एग्जिट पोल आ रहे हैं. इससे यह अंदाज लग जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बन सकती है. हांलांकि एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होता.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए