ePaper
Live Updates

Coronavirus in Bihar, Updates : बिहार में आज मिले 208 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5455

Updated at : 09 Jun 2020 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar, Updates : बिहार में आज मिले 208 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5455

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.बिहार कोरोना संक्रमण के मामले में पांच हजार का आंकड़ा अब पार कर चुका है. प्रदेश में मंगलवार के दोपहर 117 नए कोरोना मरीज पाए गए जाने के बाद देर शाम 91 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5455 पहुच गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 31 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हो चुकी है. वहीं बिहार में कोरोना से ठीक होने वालों मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, राज्य में अब तक 2542 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके है. सूबे के सभी 38 जिलों में कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:27 PM. 9 Jun 209:27 PM. 9 Jun

91 और कोरोना संक्रमित पाए गए

बिहार में मंगलवार के दोपहर 117 नए कोरोना मरीज पाए गए जाने के बाद देर शाम 91 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5455 पहुच गई है.

9:27 PM. 9 Jun 209:27 PM. 9 Jun

एमएलसी संजय पासवान ने ज्योति से मुलाकात की

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह एमएलसी संजय पासवान समर्थकों के साथ मंगलवार को दरभंगा के टेकटार पहुंचे. यहां उन्होंने दिव्यांग साइकिलिस्ट जलालुद्दीन अंसारी और बीते दिनों अपने बीमार पिता को गुरुग्राम से साइकिल से लेकर दरभंगा आयी ज्योति से मुलाकात की. इस दौरान संजय पासवान ने दोनों का उत्साह बढ़ाया. साथ ही सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

9:27 PM. 9 Jun 209:27 PM. 9 Jun

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ मुकदमा दायर

बिहार के बेतिया में स्थानीय सिविल कोर्ट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के डायरेक्टर जनरल डॉ टेडरॉस एथानम गैब्रेसस के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है. यह परिवाद अधिवक्ता मुराद अली ने दायर की है. परिवाद में अधिवक्ता ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग व डब्ल्यूएचओ के डीजी पर चीन के वुहान शहर से पूरे विश्व से लेकर बेतिया जिले में कोरोना फैलाने के आपराधिक कृत्य का आरोप लगाया है. मामले में सीजेएम की अदालत ने सुनवाई में लिए 16 जून की तारीख मुकर्रर की है.

5:33 PM. 9 Jun 205:33 PM. 9 Jun

वॉल पेंटिंग एवं वॉल राइटिंग के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

जहानाबाद में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जगहों पर वॉल पेंटिंग एवं वॉल राइटिंग के माध्यम से मास्क का उपयोग करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

5:33 PM. 9 Jun 205:33 PM. 9 Jun

जागरूकता रथ के जरिए लोगों को किया जा रहा प्रेरित

बेगूसराय के जिला पदाधिकारी ने जिले में कोरोना संक्रमण के बचाव के प्रति आमजनों में जागरूकता के उद्देश्य से ‘जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस जागरूकता अभियान के जरिए लोगों को ‘मास्क पहनने’ तथा ‘सामाजिक दूरी के अनुपालन’ हेतु प्रेरित किया जाएगा.

5:33 PM. 9 Jun 205:33 PM. 9 Jun

आज भागलपुर जिला के कुल 11 मरीज पॉजिटिव

बिहार में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है. आज प्रदेश में कुल 117 नए कोरोना मरीज पाए गए.जिसमें भागलपुर जिला के कुल 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं.

5:33 PM. 9 Jun 205:33 PM. 9 Jun

आज कैमूर के 11 नए मरीज

बिहार मे मंगलवार के दोपहर 117 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं.जिसमें कैमूर के 11 नए मरीज शामिल हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5364 पहुच गई है.

5:33 PM. 9 Jun 205:33 PM. 9 Jun

तेज प्रताप यादव ने बीजेपी नेता अमित शाह की बिहार में वर्चुअल रैली को लेकर निशाना साधा

आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने बीजेपी नेता अमित शाह की बिहार में वर्चुअल रैली को लेकर निशाना साधा है. मालूम हो कि इससे पहले उनके छोटे भाई ने अमित शाह की वर्चुअल रैली को लेकर निशाना साधा था. हालांकि, तेजस्वी यादव द्वारा वर्चुअल रैली को लेकर किये गये 144 करोड़ रुपये खर्च के आरोपों का बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने खंडन कर दिया था कि बिहार में 72,000 एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए 144 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं.

5:33 PM. 9 Jun 205:33 PM. 9 Jun

आज मिले 117 नए कोरोना मरीज

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.बिहार कोरोना संक्रमण के मामले में पांच हजार का आंकड़ा अब पार कर चुका है. प्रदेश में सोमवार को 177 नए कोरोना मरीज पाये जाने के बाद मंगलवार के दोपहर 117 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5364 पहुच गई है.

1:01 PM. 9 Jun 201:01 PM. 9 Jun

बिहार में करीब 50 प्रतिशत मरीज हुए ठीक

बिहार में कोरोना से ठीक होने वालों मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, राज्य में अब तक 2542 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके है. सूबे के सभी 38 जिलों में कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है.

1:01 PM. 9 Jun 201:01 PM. 9 Jun

देश में मौत का आंकड़ा सात हजार के पार 

भारत में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अबतक देश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या ढ़ाई लाख के पार पहुंच चुकी है. बीते 24 घंटे में 9983 नये मरीज सामने आते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोनावायरस से तकरीबन 7200 लोगों की मौत हो गई है.

1:01 PM. 9 Jun 201:01 PM. 9 Jun

एनएमसीएच में तीन वर्ष के बच्चे समेत कोरोना के चार मरीज भर्ती

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को कोरोना संक्रमित चार मरीज भर्ती किये गये हैं. वहीं, 29 नये संदिग्ध मरीज भर्ती किये गये हैं. इनमें पटना के मोकामा के तीन वर्ष का बच्चा, गोपालगंज का 38 वर्षीय युवक, मधेपुरा का 38 वर्षीय युवक व जगदीशपुर भोजपुर का 28 वर्ष का युवक शामिल है. यहां अब तक 1825 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया है. वहीं 1568 डिस्चार्ज में कोरोना संक्रमित 200 मरीज ठीक होकर लौटे हैं

1:01 PM. 9 Jun 201:01 PM. 9 Jun

गांवों में दो करोड़ मास्क का हुआ वितरण

राज्य फैली कोरोना महामारी के बीच पंचायती राज विभाग द्वारा इसकी रोकथाम के लिए पंचायतों के माध्यम से मास्क और साबून का वितरण करा रहा है. पंचायतों द्वारा अभी तक कुल दो करोड़ 11 लाख मास्कों का वितरण किया जा चुका है. इसके साथ ही राज्य के 60 लाख 69 हजार परिवारों के बीच प्रति परिवार एक-एक साबून का वितरण किया गया.

1:01 PM. 9 Jun 201:01 PM. 9 Jun

आइजीआइएमएस में अब तक हुई 13, 338 सैंपलों की जांच

आइजीआइएमएस में कोरोना के सैंपलों की जांच की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तक यहां 13, 338 सैंपलों की जांच हो चुकी है. वहीं पिछले एक सप्ताह के दौरान 3,259 सैंपलों की जांच हुई. अब तक यहां से 1,081 सैंपल कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं. आइजीआइएमएस को 18,500 आरटीपीसीआर जांच किट मिल चुकी है. इनमें से 13,468 का इस्तेमाल हो चुका है जबकि 5,032 अभी उपलब्ध है. सोमवार को कुल 432 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें से 24 पॉजिटिव पाये गयें. इनमें से दो आइजीआइएमएस के, 14 कैमूर के और चार बक्सर के थे.

1:01 PM. 9 Jun 201:01 PM. 9 Jun

केंद्र सरकार ने बिहार को दिये वेंटिलेटर

केंद्र सरकार ने बिहार को सौ वेंटिलेटर मुहैया करा दिया है. राज्य सरकार ने केंद्र से काेरोना संकट के शुरुआती समय में ही सौ वेंटिलेटर की मांग की थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में वेंटिलेटर के नहीं मिलने की याद दिलायी थी. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि सूबे के तीन कोविड स्पेशल अस्पतालों के अलावा मुजफ्फरपुर के पीकू अस्पताल और पावापुरी मेडिकल काॅलेज के लिए केंद्र सरकार से भेजा गया एक सौ वेंटिलेटर बिहार पहुंच चुका है.

1:01 PM. 9 Jun 201:01 PM. 9 Jun

सोमवार को मिले मरीज 

कहां कितने नये केस

मधुबनी 19

मुंगेर 11

सीवान 11

बक्सर 10

गया 06

कटिहार 05

पश्चिमी चंपारण 05

अररिया 05

अरवल 04

रोहतास 04

मुजफ्फरपुर 04

सुपौल 03

समस्तीपुर 03

सहरसा 03

किशनगंज 03

शेखपुरा 02

गोपालगंज 02

मधेपुरा 02

वैशाली 01

पटना 01

भोजपुर 01

6:34 AM. 9 Jun 206:34 AM. 9 Jun

सोमवार को कोरोना के 177 नये मामले

बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 5247 तक पहुंच गयी है. सोमवार को 25 जिलों में 177 नये पॉजिटिव पाये गये. वहीं, पिछले 24 घंटों में 137 मरीज ठीक होकर घर लौट गये. अब तक 2542 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 31 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अब तक राज्य में एक लाख दो हजार 318 सैंपलों की जांच की जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 28 नये पॉजिटिव सीवान जिले में पाये गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola