Bihar Chunav 2020, Live Update: तीसरे चरण में 1249 नामांकन वैध, लोकसभा उपचुनाव के मैदान में सात प्रत्याशी
Bihar Chunav 2020, Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में आज का दिन बेहद अहम साबित होने वाला है. बिहार के सियासी समर में आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल का प्रवेश हो गया. विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों पर नामांकन करने वाले कुल 1411 उम्मीदवारों में 1249 का नामांकन वैध पाया गया है़ स्क्रूटनी के बाद 162 नामांकन अवैध पाये जाने पर निरस्त कर दिये गये है़ं बिहार चुनाव से जुड़ी खबर के लिए बने रहें PrabhatKhabar.com के साथ.
Tejashwi yadav news: तेजस्वी ने 63 विस क्षेत्रों में अभी तक 70 से अधिक सभाएं की
राजद नेता तेजस्वी यादव ने विस के चुनावी संग्राम में अभी तक 63 विस क्षेत्रों में 70 से अधिक सभाएं की हैं. आरजेडी उम्मीदवारों के लिए 42 विधानसभाओं में वे मीटिंग कर चुके हैं. 16 अक्तूबर से सभाओं का सिलसिला प्रारंभ हुआ है. इसमें 63 वे सभाएं हैं, जिनका कार्यक्रम शेड्यूल तय था. सात से अधिक सभाएं छोटी-छोटी हैं, जिनका शेड्यूल तत्काल बना
तीसरे चरण में 1249 नामांकन वैध
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों पर नामांकन करने वाले कुल 1411 उम्मीदवारों में 1249 का नामांकन वैध पाया गया है़ स्क्रूटनी के बाद 162 नामांकन अवैध पाये जाने पर निरस्त कर दिये गये है़ं पहले चरण की 71 सीटों पर 1066, दूसरे चरण की 94 सीटों पर कुल 1464 उम्मीदवार है़ं वाल्मीकिनगर लोकसभा उपनिर्वाचन, 2020 के लिए नामांकन करने वाले सभी सात प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है़ 23 अक्तूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख तक किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है.
RJD ने 4 विधायकों को पार्टी से निकाला
बिहार चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने कार्रवाई की है. राजद ने चार विधायकों समेत 14 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. सभी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए