ePaper

Bihar Chunav 2020: बिहार चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री, जानें क्या है मामला

Updated at : 17 Oct 2020 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020: बिहार चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री, जानें क्या है मामला

Bihar Chunav 2020, Mahagathbandhan News: लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020, Mahagathbandhan News: बिहार में चुनावी माहौल अपने चरम पर है. मतदान के दिन जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है. इसी बीच लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है. पर इस बार उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया.

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. महागठबंधन ने साझा घोषणापत्र जारी करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. इस कड़ी में राजद नेता तेजस्वी ने कहा नीतीश कुमार पिछले 15 साल से शासन कर रहे हैं, मगर बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया है. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप तो अमेरिका से आकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे देंगे.

Also Read: Bihar Election 2020: बिहार के सियासी समर में ‘जिन्ना’ के बाद DNA रिटर्न्स, कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने पूछा- नीतीश जी भूल गए क्या

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसे उन्होंने संकल्प पत्र का नाम दिया है. महागठबंधन ने अपने संकल्प पत्र में 10 लाख नौकरी देने की, संविदा व्यवस्था खत्म करने जैसी बातें कही है. महागठबंधन ने अपने घोषणा-पत्र में वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो परीक्षा केंद्र त जाने के लिए सरकार किराया देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन