Bihar: भाजपा नेता के पैर छूते तेजस्वी, भोज की जिद पर बीजेपी विधायक-मंत्री और मुस्कुराते नेता प्रतिपक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2022 4:36 PM
बिहार विधानसभा परिसर में गुरुवार को तेजस्वी यादव जब भाजपा नेताओं से घिर गये तो सबने शादी की भोज मांग दी. इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने चुटकी ली तो रविशंकर प्रसाद को तेजस्वी ने पैर छूकर प्रणाम किया.
बिहार की राजनीति में अगर राजद और भाजपा का नाम सामने आए तो नजर के आगे केवल प्रहार और बयानबाजी ही दिखेगी. लेकिन गुरुवार को विधानसभा परिसर में कोई राजनीतिक घमासान नहीं बल्कि एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसकी प्रशंसा हर कोई करेगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भाजपा नेताओं के बीच घिरे हुए थे. मंत्री नितिन नवीन के साथ आगे बढ़ रहे लालू यादव के पुत्र से सभी नेता भोज की मांग कर रहे थे. इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बिहार आए. पटना में विधानसभा के अंदर प्रबोधन कार्यक्रम के बाद जब सभी सदस्य बाहर जाने लगे तो तेजस्वी यादव को सत्ता पक्ष के नेताओं ने घेर लिया. सभी एकसाथ ही आगे बढ़े. तेजस्वी भाजपा नेता सह बिहार के मंत्री नितिन नवीन के साथ बढ़ रहे थे तभी आस-पास से बीजेपी के नेताओं ने कहना शुरू किया कि तेजस्वी जी अब एक भोज तो दे ही दीजिए विधानमंडल के लिए.
तेजस्वी यादव से जब भाजपा के विधायक भोज की डिमांड कर रहे थे तो एक तरफ जहां तेजस्वी मुस्कुरा रहे थे तो दूसरी तरफ सभी भाजपा नेता. हंसी-ठहाके के बीच तेजस्वी भोज पर हामी भर रहे थे. तभी तेजस्वी की नजर भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर पड़ी. तेजस्वी ने उन्हें पैर छूकर प्रणाम किया. रविशंकर प्रसाद ने उन्हें आशीर्वाद दिया और फिर शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी को आवाज दी.
मंत्री शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी को आवाज देते हुए बुलाया और शादी में नहीं बुलाने की शिकायत कर दी. इसपर तेजस्वी ने कहा कि अब तो वो भी उनके ही लीग में शामिल हो चुके हैं. सभी नेताओं ने तेजस्वी को शादी की बधाई दी. बिहार की राजनीति में भले ही सियासी उठापटक होता रहा हो लेकिन गुरुवार का यह दृश्य हर किसी को सुकून और सियासत का एक अलग संदेश भी देता है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










