ePaper

Bihar Bandh: पटना के मसौढ़ी में उत्पात, प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन को फूंका, पथराव व फायरिंग

Updated at : 18 Jun 2022 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Bandh: पटना के मसौढ़ी में उत्पात, प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन को फूंका, पथराव व फायरिंग

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में फिर से बवाल कटा है. शनिवार को भी कई जगहों पर प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे. वहीं मसौढ़ी में उपद्रवियों ने रेल्वे स्टेशन में आग लगा दी है.

विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में पटना सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भी जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. कई जगहों पर उपद्रवियों ने ट्रेन की बोगियों को आग के हवाले कर दिया तो कहीं पुलिस पर पथराव किया गया. इसके साथ ही सड़कों पर आगजनी की गयी और कई जगहों पर पुलिस एवं अन्य वाहनों में भी आग लगा दी गयी.

मसौढ़ी में बिहार बंद का व्यापक असर

इसके साथ ही पटना के मसौढ़ी में बिहार बंद का व्यापक असर दिखा है. सुबह से दुकानें बंद हैं. प्रदर्शनकारियों ने शहर और जीआरपी को बंधक बना रखा है. तारेगना स्टेशन तक पत्थरबाजी हो रही है. मसौढ़ी में प्रदर्शनकारियों द्वारा फायरिंग भी की जा रही है. जीआरपी कार्यालय के पास जीआरपी की सरकारी गाड़ी को भी फूंक दी गई है.

रेल्वे को स्टेशन को फूंका

मसौढी में हजारों की संख्या में उपद्रवियों ने तारेगाना रेल्वे स्टेशन पहुँच कर वहां आग लगा दी जिसके चलते स्टेशन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. यहां बवाल को रोकने के लिए जब पुलिस ने हल्का बाल प्रयोग किया तो उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और फायरिंग भी की गई. पुलिस ने जवाबी करते हुए हवाई फायरिंग की और आँसू गैस के गोले भी दागे हैं.

Also Read: Bihar Bandh: मुंगेर में बीडीओ की गाड़ी पर हमला, तारापुर में उपद्रवियों का मचाया उत्पात CCTV में कैद
स्टेशन पर उपद्रवियों का कब्जा 

तारेगाना रेल्वे स्टेशन पर उपद्रवियों ने कब्जा किया हुआ है. यहां उपद्रवियों द्वारा टिकट काउन्टर से कैश भी लूटे जाने की बात सामने आई है. बवाल के बाद रेल्वे कर्मी अपनी जान बचाकर स्टेशन छोड़ भाग खड़े हुए. यहां स्थिति बेहद तनाव पूर्ण बनी हुई है जिसके बाद से यहां भारी संख्या में पुलिस बाल तैनात है.

Also Read: Bihar Bandh: अरवल में एंबुलेंस पर हमला तो जहानाबाद में उपद्रवियों ने बस और ट्रक में लगाई आग

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन