बिहार में पिछले 24 घंटे में 2480 कोरोना संक्रमित मिले, कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर हुई 43591

Updated at : 28 Jul 2020 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पिछले 24 घंटे में 2480 कोरोना संक्रमित मिले, कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर हुई 43591

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 2480 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 1749 नये मामले सामने आये. वहीं, रविवार और उससे पहले के पुराने मामलों में 731 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 43591 हो गयी है.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 2480 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 1749 नये मामले सामने आये. वहीं, रविवार और उससे पहले के पुराने मामलों में 731 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 43591 हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सूबे के सभी 38 जिलों में 1749 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें सर्वाधिक पटना के 306 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 162, नालंदा में 121, गया में 115, रोहतास में 78, सारण में 74, वैशाली में 70, समस्तीपुर में 53, भागलपुर में 52, बक्सर में 52, भोजपुर में 51, मधुबनी में 50, औरंगाबाद में 46, बेगूसराय में 44, पूर्णिया में 42, जमुई में 38, खगड़िया में 35, सिवान में 33, सुपौल में 32, मधेपुरा में 29, मुंगेर में 27, किशनगंज में 25, अररिया में 24, अरवल में 23 और जहानाबाद में 22 कोरोना पॉजिटिव मिले.

वहीं, गोपालगंज में 18, नवादा में 17, पश्चिम चंपारण में 16, बांका में 16, दरभंगा में 16, सहरसा में 12, शेखपुरा में 11, शिवहर में 11, लखीसराय में 09, कैमूर में 06, सीतामढ़ी में 06, पूर्वी चंपारण में 03 और कटिहार में 01 व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इसके अलावा पुणे, झारखंड के साहेबगंज और पश्चिम बंगाल के दालखोला के व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें दालखोला के व्यक्ति का सैंपल किशनगंज और पुणे व साहेबगंज के व्यक्ति का सैंपल पटना से लिया गया था.

साथ ही 26 जुलाई और उससे पहले के मामलों में 35 जिलों में 731 लोगों में कोराना का संक्रमण मिला है. इनमें सर्वाधिक 105 कोरोना पॉजिटिव के मामले राजधानी पटना के हैं. इसके अलावा कटिहार में 53, सारण में 46, बक्सर में 42, मुजफ्फरपुर में 37, किशनगंज में 36, भोजपुर में 35, अररिया में 32, पूर्णिया में 31, गया में 30, गोपालगंज में 29, औरंगाबाद में 29, रोहतास में 29 और सहरसा में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले.

वहीं, वैशाली में 17, खगड़िया में 16, सिवान में 15, बांका में 14, बेगूसराय में 12, दरभंगा में 10, पूर्वी चंपारण में 09, कैमूर में 09, लखीसराय में 09, पश्चिम चंपारण में 09, मुंगेर में 08, नवादा में 08, नालंदा में 07, अरवल में 06, शिवहर में 06, मधेपुरा में 05, मधुबनी में 05, भागलपुर में 03, सुपौल में 02, जमुई में 01 और सीतामढ़ी में 01 कोरोना संक्रमित मिले. जबकि, झारखंड के रांची और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के एक-एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. रांची के व्यक्ति का पटना और उत्तरी दिनाजपुर के व्यक्ति का सैंपल किशनगंज से लिया गया था.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन