ePaper

Paris Olympics 2024: पीएम ने दिया एथलीटों का सम्मान, पढ़कर आपका सीना भी हो जाएगा चौड़ा

Updated at : 12 Aug 2024 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 का समापन हो गया है. इस बार भारत की झोली में कुल छह पदक आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय एथलीटों के प्रति सम्मान दिखाया है और साथ ही भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 का समापन हो गया है. इस बार भारत की झोली में कुल छह पदक आए हैं. ये पिछली बार के मुकाबले एक पदक कम है. मगर भारत के एथलीटों ने इस बार खेलों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. भारत को तीन पदक शूटिंग में मिले हैं इसके अलावा भाला फेंक स्पर्धा में नीरज ने देश को रजत पदक दिलाया है. वहीं भारतीय हॉकी टीम ने और अमन सेरावत ने कुश्ती में एक पदक देश को दिलाए हैं. इस बार भारत के तरफ से कुल 117 एथलीट भेजे थे. सभी ने अपना शानदार प्रदर्शन दिलाया. जिसका पीएम मोदी ने सहरावत की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय एथलीटों के प्रति सम्मान दिखाया है और साथ ही भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं.

Paris Olympics 2024: पीएम मोदी ने किया ट्वीट

अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘पेरिस ओलंपिक समाप्त हो गया है. मैं ओलंपिक खेलों में शुरू से लेकर अंत तक भारतीय एथलीटों के प्रयासों के लिए उनकी सराहना करता हूं. सभी एथलीटों ने अपना शत प्रतिशत दिया है और हर एक भारतीय उनपर गर्व करता है. मैं अपने देश के स्पोर्ट्स एथलीटों को आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’

ALSO READ: Paris Olympics 2024: अरशद नदीम के गांव में है बिजली की बहुत किल्लत, सरकार से लगाई गुहार

Paris Olympics 2024: मेडल विजेताओं से फोन पर की थी बात

पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाले सभी एथलीटों से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात भी की थी. खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने फोन पर बात करके उन्हें शुभकामनाएं भेजी थीं. उन्होंने जब हॉकी टीम से बात की तब उन्होंने विशेष तौर पर पीआर श्रीजेश को रिटायरमेंट पर शुभकामनाएं दीं और आग्रह भी किया कि श्रीजेश को भारत की नई हॉकी टीम तैयार करनी होगी. वहीं पीएम मोदी ने हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से बात किया था और बात बात में उन्होंने हरमनप्रीत सिंह को सरपंच कहकर भी पुकारा था. इसके अलावा उन्होंने 21 वर्षीय अमन सहरावत का भी मनोबल बढ़ाया, जिन्होंने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

Paris Olympics 2024: नीरज भारत के गर्व: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा की तारीफ की थी और बताया कि वो भारत की शान और गर्व हैं. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि नीरज चाहे चोट से जूझने के कारण इस बार गोल्ड ना जीत पाए हों, लेकिन सिल्वर मेडल लाकर उन्होंने अपने सभी देशवासियों का मान बढ़ाया है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola