Paris Olympics 2024: अरशद नदीम के गांव में है बिजली की बहुत किल्लत, सरकार से लगाई गुहार

Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024: अरशद नदीम ने पाकिस्तान सरकार से गुहार लगाई है. अरशद नदीम ने कहा है कि उनके गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं, बिजली नहीं आती और गैस को भी लोग तरसते हैं.
Paris Olympics 2024 में खेले गए जैवलिन थ्रो गेम में कमाल का प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम को हर तरफ से उपहार मिल रहा है. अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया था. उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर ना केवल गोल्ड मेडल जीता बल्कि ओलंपिक रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया था. खैर अब वो ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान वापस लौट आए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. ये भी खबर निकल के सामने आ रही है कि अरशद नदीम अब पाकिस्तान के यूनिवर्सिटी और युवाओं के लिए एक स्टेडियम तैयार करने का आग्रह कर रहे हैं.
Table of Contents
Paris Olympics 2024: गांव में है बिजली की बहुत किल्लत
आपकी जानकारी के लिए बता दें, अरशद नदीम ने पाकिस्तान सरकार से गुहार लगाई है. अरशद नदीम ने कहा है कि उनके गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं, बिजली नहीं आती और गैस को भी लोग तरसते हैं. उन्होंने सरकार से एक यूनिवर्सिटी और युवाओं के लिए एक स्टेडियम बनाने का आग्रह किया है. यह ही नहीं बल्कि उन्होंने यह मुद्दा भी उठाया है कि उनके गांव की लड़कियों को पढ़ाई के लिए मुल्तान पहुंचने में बस से एक घंटे से भी ज्यादा समय लगता है.
Paris Olympics 2024: ये है नदीम का सपना
अरशद नदीम का सपना अपने गांव के क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स अकादमी बनाने का है. उनके पिता ने अपने बेटे के सपने को लेकर बात करते हुए कहा था कि शायद अब यह गोल्ड मेडल की जीत उनके बेटे को अपना सपना पूरा करने में मदद करेगी. बता दें कि नदीम इससे पहले भी पंजाब प्रांत में खेल सुविधाएं ना होने के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं. उन्होंने बताया था कि एक जेवलिन थ्रो एथलीट होते हुए उन्हें सुविधाओं, कोचिंग से लेकर पैसे की किल्लत भी झेलनी पड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




