ePaper

आज भारत के दिग्गज खिलाड़ियों के मैच, महिलाओं की जोड़ी देश को दिला सकती है पदक, देखें शड्यूल

Updated at : 31 Jul 2024 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympic 2024

Paris Olympic 2024

Paris Olympic 2024 में भारतीय एथलीट अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. भारत की झोली में अभी तक कुल 2 पदक आ गए हैं. वहीं आज भी भारत को पदक की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आज (31 जुलाई) भारत के कौन कौन से मैच हैं.

विज्ञापन

Paris Olympic 2024 में भारतीय एथलीट अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. भारत की झोली में अभी तक कुल 2 पदक आ गए हैं. ये दोनों ही पदक देश को भारतीय शूटर्स ने दिलाए हैं. भारतीय शूटर्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रहे हैं. भारत को दोनों ही मेडल जिताने में महिला शूटर मनु भाकर का अहम योगदान रहा. पहला मेडल मनु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में जीता था. फिर भारत को दूसरा मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ने दिलाया, जिसमें मनु भाकर और सरबजोत सिंह शामिल रहे. वहीं आज भी भारत को पदक की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आज (31 जुलाई) भारत के कौन कौन से मैच हैं.

Paris Olympic 2024: शूटिंग में मिल सकता है एक और पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज (31 जुलाई) भारतीय एथलीट फिर एक बार देश को शूटिंग में पदक दिला सकता हैं. भारत के तरफ से शूटिंग में महिलाओं की जोड़ी मैच खेलने के लिए उतरेगी. आज सभी भारतीयों को राजेशवरी कुमारी और श्रेयसी सिंह की जोड़ी से पदक की उम्मीद होगी. अगर दोनों की जोड़ी शूटिंग के वुमेंस ट्रैप फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो भारत के खाते में मेडल आने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह महिला जोड़ी कमाल कर पाती है या नहीं.

Paris Olympic 2024: आज कई  दिग्गज खिलाड़ियों के मुकाबले

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे. जैसे तीरंदाजी, बैडमिंटन, रोइंग, बॉक्सिंग आदि में पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन और लक्ष्य सेन जैसे कई स्टार्स मैदान पर उतरेंगे. तो आइए जानते हैं कि आज भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा.

Paris Olympic 2024: 31 जुलाई को भारत का शेड्यूल

शूटिंग

मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन – ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले – दोपहर 12:30 बजे
वुमेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन दूसरा दिन – श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे.

तीरंदाजी

वूमेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 – दीपिका कुमारी बनाम रीना परनाट – दोपहर 3:56 बजे
मेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 – तरूणदीप राय बनाम टॉम हॉल – रात 9:28 बजे.

बैडमिंटन

वुमेंस सिंगल ग्रुप एम – पीवी सिंधु बनाम क्रिस्टिन कुबा – दोपहर 12:50 बजे
मेंस सिंगल ग्रुप एल – लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी – शाम 6:20 बजे
मेंस सिंगल ग्रुप के – एचएस प्रणॉय बनाम एलई डक फैट – रात 11:00 बजे.

इक्वेस्ट्रियन

ड्रेसेज व्यक्तिगत ग्रुप स्टेज – अनुश अग्रवाल – दोपहर 1:58 बजे

रोइंग

मेंस सिंगल स्कल्स सेमीफाइनल सी/डी 1 – बलराज पंवार – दोपहर 1:24 बजे

बॉक्सिंग

वुमेंस 75 किग्रा राउंड ऑफ 16 – लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड – दोपहर 3:50 बजे
मेंस 71 किग्रा राउंड ऑफ 16 – निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो – रात 12:18 बजे

टेबल टेनिस

वूमेंस सिंगल राउंड ऑफ 32 – श्रीजा अकुला बनाम जियान ज़ेंग (SGP) – दोपहर 2:30 बजे
वूमेंस सिंगल राउंड ऑफ 16 – मनिका बत्रा बनाम TBD – रात 8:30 बजे.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola