झारखंड के पलामू में सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, हिरासत में कार ड्राइवर

Jharkhand News, पलामू न्यूज (कृष्णा गुप्ता) : झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सिमरवार मोड़ के समीप आज रविवार को सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. इनमें एक की हालत गंभीर है. उसे मेदिनीनगर रेफर किया गया है. उधर, पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक विक्रम कुमार को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के अनुसार पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सिमरवार मोड़ के समीप आज रविवार को बलेनो कार के धक्के से जहान निवासी गुड्डू भुइयां तथा ढाब निवासी विमलेश मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि ये दोनों सड़क पार कर रहे थे. तभी छतरपुर की ओर से तेज गति से आ रही बलेनो कार ने टक्कर मार दिया.
सड़क हादसे में दोनों घायल होकर गिर पड़े. दोनों को एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए लाया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई वरुण कुमार ने गुड्डू भुइयां को सीएचसी लाया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. उधर, पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक विक्रम कुमार को हिरासत में ले लिया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए