ePaper

पलामू के चैनपुर में निकला इतना बड़ा अजगर, जानिए घर में सांप निकल आये तो क्या करें?

Updated at : 26 Oct 2022 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू के चैनपुर में निकला इतना बड़ा अजगर, जानिए घर में सांप निकल आये तो क्या करें?

पलामू के बूढ़ीवीर गांव में विशाल अजगर मिला. अजगर एक गौशाला में घुस गया. ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के रेस्क्यू टीम गांव में पहुंचकर अजगर को पकड़ा और पास के जंगल में छोड़ दिया. घर-गांव में सांप आये, तो इसे आप इस तरह से अपने घर से बाहर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के बूढ़ीवीर गांव में एक विशाल अजगर निकला. ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर अजगर एक गौशाला में घुस गया. ग्रामीणों ने गौशाला को बंद कर इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

चैनपुर प्रखंड के बूढ़ीवीर गांव में आया अजगर

चैनपुर प्रखंड के बूढ़ीवीर गांव में विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया. ग्रामीणों के शोर मचाने पर अजगर गौशाल में घुस गया. ग्रामीण तत्काल गौशाला को बंद कर वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम बूढ़ीवीर गांव पहुंची. यहां गौशाला को खोलाकर अजगर को रेस्क्यू किया. इसके बाद ग्रामीणों के अनुरोध पर इस अजगर को पास के जंगल में छोड़ दिया गया.

भोजन की तलाश में गांवों में आ रहे वन्य प्राणी

रेस्क्यू टीम में शामिल रोहित कुमार और मनीष बक्शी ने ग्रामीणों को सांप एवं वन्य प्राणी के प्रति और जागरूक किया. साथ ही बताया कि कोई भी वन्य प्राणी तथा जीव अगर गांव में दिखे, तो उससे उलझे नहीं. तत्काल वन विभाग को सूचना दे. श्री बक्शी ने प्रभात खबर को बताया कि अभी ठंड का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में अजगर जैसे बड़े प्रजाति के सांप अपने लिए भरपूर भोजन इकट्ठा करना चाहता है. ठंड के समय ये तीन से चार माह के लिए अवचेतन अवस्था में चला जाता है. अजगर जैसे बड़े सांपों के लिए इस समय अधिक भोजन की जरूरत है. इसलिए भोजन की तलाश में ये अक्सर गांव में घुसकर पालतू मवेशी पकड़ लेते हैं.

Also Read: Jharkhand News: खूंटी के रूबुआ बीरडीह में ग्राम प्रधान सहित 2 की हत्या मामले का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

सांप समेत अन्य वन्य प्राणी को हानि न पहुंचाएं

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ठंड का मौसम नजदीक आता है, सांपों की तेजी घटती जाती है और वे सुस्त पड़ने लगते हैं. इसलिए वन्य जीव का शिकार करना उनके लिए मुश्किल होता है, जबकि पालतू मवेशी को पकड़ना आसान होता है. इसलिए वे इस समय ग्रामीण इलाके में आ जाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप या कोई भी वन्य प्राणी गांव में घुसे, तो उसे हानि न पहुंचाएं. तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें.

सांप आये तो क्या करें

अगर आपके गांव या घर में सांप आये तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप संयम बरते. अधिक हो-हल्ला न करें. घर में सांप के आते एक डंडा रखें. ध्यान रहे कि उस डंडा से सांप को मारे नहीं, बल्कि सांप के पास उस डंडा को रख दें. इससे कुछ देर में सांप उस डंडा पर चढ़ जाएगा. फिर आप उसे घर से बाहर निकालकर दूर छोड़ दें. इसके अलावा आप अपने घरों की खिड़की और दरवाजे को खोल दें. कुछ देर में सांप घर से बाहर निकल जाएगा. वहीं, घर में सांप आने पर उसकी तरफ केरोसिन तेल या फिनाइल छिड़क दें. उसकी गंध से सांप घर से बाहर निकल जाएगा.

रिपोर्ट : सैकत चटर्जी, पलामू.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola