झारखंड के पलामू में पुलिस की नक्सलियों से हुई मुठभेड़, कई हथियार बरामद

पलामू : पलामू पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सली मुठभेड़ के दौरान मनातू पुलिस ने हथियार बरामद किये हैं. मनातू के केदल इलाके में सवेरे नक्सली संगठन टीएसपीसी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है.
पलामू : पलामू पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सली मुठभेड़ के दौरान मनातू पुलिस ने हथियार बरामद किये हैं. मनातू के केदल इलाके में सवेरे नक्सली संगठन टीएसपीसी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है.
नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को आज कामयाबी मिली है. पलामू जिले के मनातू स्थित केदल में पुलिस और टीएसपीसी के बीच सवेरे मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई हथियार बरामद किये हैं और नक्सल सामग्री भी बरामद की गयी है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का दस्ता मनातू के केदल इलाके में है. इसी सूचना पर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाना शुरू किया और मनातू के केदल इलाके में टीएसपीसी साथ उनकी मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस को नक्सलियों के कैंप से इंसास, कार्बाइन, रायफल समेत अन्य कई सामग्री मिली है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए