ePaper

झारखंड के पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग की दुष्कर्म के बाद मौत, आरोपी पारा शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2021 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग की दुष्कर्म के बाद मौत, आरोपी पारा शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand News, पलामू न्यूज : झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकली नाबालिग की दुष्कर्म के बाद मौत का मामला सामने आया है. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी पारा शिक्षक शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद कर लिया और मेदिनीनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

Jharkhand News, पलामू न्यूज : झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकली नाबालिग की दुष्कर्म के बाद मौत का मामला सामने आया है. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी पारा शिक्षक शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद कर लिया और मेदिनीनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पांकी के थाना प्रभारी जेके रमण ने जानकारी दी है कि नाबालिग लड़की की मौत का मामला संदिग्ध है. उसके पिता द्वारा कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. मृतका के पिता के अनुसार गांव के पारा शिक्षक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है. दुष्कर्म करते हुए मृतका के पिता ने देख लिया था. पिता की मानें, तो इस घटना के बाद भी आरोपी पारा शिक्षक उसके घर आया और उसकी पुत्री को कुछ खाने को दिया. उसने उसे आश्वस्त किया ये कि इस दवा से उसे आराम मिलेगा. बताया जा रहा है कि इसके बाद उस नाबालिग की मौत हो गयी.

Also Read: MGNREGA Latest Scam : झारखंड के पलामू में महिला मुखिया को जेल, मनरेगा की 24 योजनाओं में सरकारी राशि गबन करने का है आरोप

पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. आरोपी पारा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पांकी थाना क्षेत्र में 25 जनवरी की शाम को पारा शिक्षक शंभू सिंह ने शौच के लिए निकली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. जब मृतका के पिता ने आरोपी पारा शिक्षक को दुष्कर्म करते देख लिया, तो पारा शिक्षक ने उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी दी. इसके बाद उसने कुछ दवा उसकी बेटी को खाने को दिया. इसके बाद ही उसकी बेटी की मौत हुई है.

Also Read: Sugar Free Potato News : झारखंड के पलामू में हो रही शुगर फ्री आलू की खेती, पढ़िए कैसे किसानों का यह प्रयोग बना चर्चा का विषय

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola