ePaper

Jharkhand News : पलामू से नक्सली संगठन टीपीसी का शीर्ष नक्सली गिरफ्तार, कई सफेदपोश हो सकते हैं बेनकाब

Updated at : 22 Sep 2020 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : पलामू से नक्सली संगठन टीपीसी का शीर्ष नक्सली गिरफ्तार, कई सफेदपोश हो सकते हैं बेनकाब

छत्तरपुर (राजीव सिन्हा ) : पलामू पुलिस ने नक्सली संगठन टीपीसी के शीर्ष नक्सली गिरेंद्र जी को गिरफ्तार किया है. सोमवार की रात छत्तरपुर नगर पंचायत मुख्यालय से इसकी गिरफ्तारी की गयी है. उसके साथ पुलिस ने छत्तरपुर नगर पंचायत के एक वार्ड पार्षद पंकज पासवान सहित दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टीपीसी नक्सली गिरेंद्र जी छत्तरपुर थाना क्षेत्र के वीणा लॉज स्थित पूर्व माओवादी अनुराग पासवान के घर में ठहरा हुआ था. इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. शहर में नक्सली के पकड़े जाने से पुलिस अलर्ट हो गयी है और मामले की जांच गोपनीय तरीके से कर रही है.

वार्ड पार्षद के पकड़े जाने से दूसरे जनप्रतिनिधियों तक भी इसकी आंच पहुंच सकती है. शहर में नक्सलियों को संरक्षण देनेवालों पर भी पुलिस शिकंजा कर सकती है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में जुटी है. फिलहाल पुलिस के स्तर से कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है. वैसै पुलिस इस गिरफ्तारी को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मान रही है.

Also Read: Jharkhand News : विधानसभा का मानसून सत्र, ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचीं विधायक दीपिका सिंह

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola