बिहार के औरंगाबाद के अपहृत व्यवसायी शैलेंद्र कुमार झारखंड के पलामू से सकुशल बरामद, 7 अपहर्ता भी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News, पलामू न्यूज : बिहार के औरंगाबाद जिले के अपहृत व्यवसायी शैलेंद्र कुमार को झारखंड की पलामू पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इनकी बरामदगी पलामू जिले के छतरपुर के देवगन इलाके से हुई है. पुलिस की सक्रियता व ग्रामीणों की सजगता से सात अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.
Jharkhand Crime News, पलामू न्यूज : बिहार के औरंगाबाद जिले के अपहृत व्यवसायी शैलेंद्र कुमार को झारखंड की पलामू पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इनकी बरामदगी पलामू जिले के छतरपुर के देवगन इलाके से हुई है. पुलिस की सक्रियता व ग्रामीणों की सजगता से सात अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.
बिहार के औरंगाबाद जिले के व्यवसायी शैलेंद्र कुमार को अपहर्ताओं ने अगवा कर लिया था और झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन के इलाके में उन्हें रखा गया था. इस मामले को लेकर पलामू पुलिस रेस हुई और ग्रामीणों की सजगता के कारण व्यवसायी को मुक्त कराया जा सका.
पलामू जिले की पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता से व्यवसायी शैलेंद्र कुमार को मुक्त करवा लिया गया है, जबकि सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि अपहृत व्यवसायी शैलेंद्र कुमार बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. व्यवसायी शैलेन्द्र कुमार को अपराधियों ने अगवा कर लिया था.
बिहार के औरंगाबाद जिले के व्यवसायी शैलेंद्र कुमार का अपहरण करने वाले सभी अपहर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तार आरोपी बिहार और झारखंड के पलामू जिले के पिपरा इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. पलामू जिले के छत्तरपुर के देवगन से अपहृत व्यवसायी को सकुशल बरामद कर लिया गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




