ePaper

Numerology: गाड़ी का रंग भी बदल सकता हैं आपकी किस्मत, जानिए आपके लिए कौन सा कलर होगा बेस्ट

Updated at : 15 Apr 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology: गाड़ी का रंग भी बदल सकता हैं आपकी किस्मत, जानिए आपके लिए कौन सा कलर होगा बेस्ट

Numerology : जन्मतिथि के अनुसार जानिए किस रंग की गाड़ी आपके लिए है शुभ. सही रंग का वाहन दिलाएगा सफलता, आत्मविश्वास और सौभाग्य.

विज्ञापन

Numerology: क्या आप जानते है कि कभी-कभी गाड़ी का रंग भी आपकी किस्मत बदल सकता है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मूलांक के आधार पर गाड़ी के रंगों का चयन करना काफी फलदायक होता है. सही रंग का वाहन न केवल आपको सौभाग्य दिला सकता है बल्कि आपके आत्मविश्वास और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर सकता है.आइए जानते हैं किस मूलांक के लिए कौन-से रंग की गाड़ी खरीदना शुभ माना गया है.

  • मूलांक 01 (जन्म तिथि: 01, 10, 19, 28) : आपके लिए पीला, सुनहरा और हल्का सफेद रंग विशेष रूप से शुभ हैं. ये रंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और आपको जीवन में नेतृत्व की क्षमता प्रदान करते हैं. वाहन के लिए ये रंग आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकते हैं.
  • मूलांक 02 (जन्म तिथि: 02, 11, 20, 29) : आपके लिए सफेद, हल्का हरा, गुलाबी, क्रीम, और हल्के रंग बेहद शुभ साबित हो सकते हैं. ये रंग आपके जीवन में शांति, संतुलन और सौम्यता लाते हैं. ऐसे रंगों की गाड़ी आपके भाग्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है.
  • मूलांक 03 (जन्म तिथि: 03, 12, 21, 30) : यदि आपका मूलांक 3 है, तो आपके लिए पीला, बैंगनी (पर्पल) और गुलाबी रंग की गाड़ी शुभ मानी जाती है. ये रंग आपकी सोच को सकारात्मक बनाते हैं और करियर, शिक्षा व व्यवसाय में तरक्की दिलाने में सहायक होते हैं.

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

Also Read : Numerology: इस तारीख को जन्म हुआ है तो आपकी भी होगी लव मैरिज, समाज को बदलने की होती है ताकत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola