Noida News: NBCC के पूर्व अधिकारी के घर IT और CBI की रेड, दो करोड़ कैश और ज्वेलरी बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2022 2:25 PM
नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन के पूर्व सीजीएम डीके मित्तल के घर सीबीआई (CBI) और इनकम टैक्स (IT) की रेड पड़ी है. जहां से अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक नकद और आभूषण बरामद किए जा चुके हैं.
Noida News: नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन के पूर्व सीजीएम डीके मित्तल के घर सीबीआई (CBI) और इनकम टैक्स (IT) की रेड पड़ी है. मित्तल के नोएडा के सेक्टर-19 स्थित मकान में सीबीआई और आईटी ने शुक्रवार देर शाम रेड डाली, जोकि अगले दिन यानी अभी तक जारी है. यहां से छापेमारी में अब तक दो करोड़ रुपए से अधिक कैश और ज्वेलरी बरामद की जा चुकी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम शुक्रवार से ही एनबीसीसी के पूर्व सीजीएम डीके मित्तल के घर पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. मौके पर पैसों की संख्या अधिक होने के कारण टीम को पैसे गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ गईं. फिलहाल, पूर्व अधिकारी के घर से मिले पैसों की गिनती जारी है. अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक नकद और आभूषण बरामद किए जा चुके हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, एनबीसीसी के पूर्व सीजीएम मित्तल नोएडा के सेक्टर-19 स्थित ए ब्लॉक में रहते हैं. छापेमारी के दौरान मित्तल भी परिवार के साथ घर पर मौजूद हैं. फिलहाल, इस बात की जांच की जा रही है कि डीके मित्तल के पास इतने पैसे कहां से आए. बताया जा रहा है कि मित्तल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.
एनबीसीसी के पूर्व सीजीएम डीके मित्तल पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई की टीम भी रात से यहां मौजूद है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मित्तल से पैसों को लेकर पूछे गए सवालों में से वे किसी का भी जवाब नहीं दे सके हैं. सूत्रों की मानें तो पैसे की काउंटिंग का काम अभी भी जारी है. छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्तियों के पेपर भी मिलने की जानकारी है. हालांकि, छापेमारी में जब्त की गई चीजों की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










