EVM Hacking मामला : चुनौती देने वालों ने छोड़ दिया मैदान, वामदल और एनसीपी ने ठोकी ताल

Updated:
विज्ञापन
EVM Hacking मामला : चुनौती देने वालों ने छोड़ दिया मैदान, वामदल और एनसीपी ने ठोकी ताल

नयी दिल्‍लीः उत्‍तर प्रदेश वि‍धानसभा चुनाव के बाद से ही इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद खड़ा करने वाले राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग की ओर से चुनौती स्‍वीकार करने के बाद मैदान छोड़ दिया है. यह बात दीगर है कि राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और सीपीआई (एम) ने निर्वाचन आयोग […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍लीः उत्‍तर प्रदेश वि‍धानसभा चुनाव के बाद से ही इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद खड़ा करने वाले राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग की ओर से चुनौती स्‍वीकार करने के बाद मैदान छोड़ दिया है. यह बात दीगर है कि राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और सीपीआई (एम) ने निर्वाचन आयोग की ओर से दी गयी चुनौती को स्‍वीकार करते हुए ईवीएम को हैक करने के लिए आवेदन किया है. इन दोनों राजनीतिक दलों के अलावा ईवीएम मे छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाले अधिकांश विपक्षी दल इसे सिद्ध कर दिखाने की चुनाव आयोग की चुनौती का सामना करने से पीछे हट गये. केवल दो दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसे स्वीकार किया है.

इस खबर को भी पढ़ें : EVM हैकाथन : चुनाव आयोग को चुनौती देने की आज शाम पांच बजे तक आखिरी वक्त, अभी तक किसी दल ने नहीं आया सामने

आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को इस चुनौती में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार तक आवेदन करने का समय दिया था, लेकिन ज्यादातर दलों ने इसे स्वीकार करने के बजाय इसकी प्रक्रिया पर ही सवाल उठाकर उसमें बदलाव की मांग की. आयोग के सूत्रों के अनुसार, केवल राकांपा और माकपा ने ही उसकी चुनौती को स्वीकार किया है, जबकि आठ राजनीतिक दलों ने अलग-अलग मांग करते हुए आयोग को पत्र लिखे हैं. राकांपा ने इस चुनौती में हिस्सा लेने के लिए अपने तीन प्रतिनिधियों के नाम आयोग को भेजे हैं.

आयोग ने बताया कि सभी आवेदनों की दोबारा जांच के बाद पाया गया कि माकपा ने भी चुनौती में हिस्सा लेने की ईच्छा जाहिर की है. आयोग ने कहा है कि राकांपा के आवेदन को देखते हुए तीन जून को सुबह 10 बजे से दो बजे तक मशीनों में छेड़छाड़ से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए मशीनें पंजाब ,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से मंगायी जायेंगी.

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आयोग को पत्र लिखकर मशीनों को हैक करने की प्रक्रिया की शर्तों में ढील देने की मांग की है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने इस प्रदर्शन को देखने की इच्छा जतायी है, जबकि ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है.

आयोग ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का आवेदन ई-मेल के जरिये शाम पांच बजकर 39 मिनट पर प्राप्त हुआ, जबकि आवेदन स्वीकार करने की समय सीमा शाम पांच बजे समाप्त हो गयी थी. इसलिए राजद का आवेदन खारिज कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola