शिशु तस्करी की सीआइडी जांच पर हाइकोर्ट का सवाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. शिशु तस्करी मामले में सीअाइडी जांच में अभी तक किसी नियम को नहीं माना गया. राज्य के एडवोकेट जनरल किशोर दत्त को जूवेनाइल जस्टिस की किताब पढ़ कर न्यायाधीश असीम कुमार राय की खंडपीठ ने एक-एक नियम के बारे में बताया. गत वर्ष नवंबर में बशीहाट महकमे के बादुड़िया थाना इलाके में एक निजी […]
विज्ञापन
कोलकाता. शिशु तस्करी मामले में सीअाइडी जांच में अभी तक किसी नियम को नहीं माना गया. राज्य के एडवोकेट जनरल किशोर दत्त को जूवेनाइल जस्टिस की किताब पढ़ कर न्यायाधीश असीम कुमार राय की खंडपीठ ने एक-एक नियम के बारे में बताया. गत वर्ष नवंबर में बशीहाट महकमे के बादुड़िया थाना इलाके में एक निजी अस्पताल से शिशु तस्करी का मामला सामने आया. सीआइडी ने जांच करके 19 लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें कोलकाता के श्रीकृष्ण नर्सिंग होम का मालिक पार्थ चटर्जी भी था.
175 दिन जेल हिरासत में रहने के बाद हाइकोर्ट में पार्थ चटर्जी ने जमानत के लिए आवेदन किया. सोमवार मामले की केस डायरी देख कर अदालत ने राज्य के एजी से पूछा कि जांच में अब तक क्या-क्या किया गया है. एजी ने कहा कि शिशु तस्करी में जो जुड़े हैं उन सभी को बुलाया गया है.
बयान रिकॉर्ड किया गया है. उद्धार हुए बच्चों की डीएनए जांच का आवेदन किया गया है. जब अदालत ने कहा कि जांच में कोई कानून नहीं माना गया. अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी कर फैसले को सुरक्षित रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










