Zakir Naik : भगोड़े इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक पर चला भारत का डंडा, मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
Zakir Naik twitter ban
Zakir Naik : विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंचा है. भारत ने इस खबर के बाद बड़ा कदम उठाया है. जानें क्या है पूरा मामला
Zakir Naik : विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक पर भारत ने शिकंजा कसा है. जानकारी के अनुसार, देश में नाइक के ‘एक्स’ अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है, जिससे उनकी सोशल मीडिया तक पहुंच सीमित हो गई है. यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा नाइक का गर्मजोशी से स्वागत करने के कुछ घंटों बाद की गई. जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और नफरत भरे भाषणों के जरिए चरमपंथ को बढ़ावा देने का आरोप है.
Pakistan Welcomes Zakir Naik : पाकिस्तान में जाकिर नाइक का स्वागत
विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक का पाकिस्तान में जोरदार स्वागत किया. इसपर भारत ने प्रतिक्रिया दी और पूरे घटनाक्रम की निंदा की. मलेशिया में रहने वाले नाइक ने मंगलवार को पाकिस्तान की करीब एक महीने की यात्रा शुरू की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने रिपोर्ट देखी हैं कि उसे (जाकिर नाइक) पाकिस्तान में सम्मानित किया गया है. वहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है. हमारे लिए यह आश्चर्यजनक बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया है. यह निराशाजनक और निंदनीय है.
Read Also : Zakir Naik ने भारत और गोमांस पर दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान ने माथा चूम कर किया स्वागत
जाकिर नाइक कथित मनी लॉन्ड्रिंग और नफरत भरे भाषणों के माध्यम से उग्रवाद को भड़काने के लिए वांटेड है. वह 2016 में भारत से चला गया था. मलेशिया में महाथिर मोहम्मद के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने इस्लामी उपदेशक को अपने देश में स्थायी निवास की अनुमति दी थी. जायसवाल ने कहा कि मलेशियाई सरकार के समक्ष भारत का प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित है. हम मलेशियाई सरकार के समक्ष प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रहे हैं.
Zakir Naik News : नाइक किस पासपोर्ट से पाकिस्तान गया जानकारी नहीं: जायसवाल
मीडिया रिपोर्ट की मानें भारत ने अगस्त में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की नयी दिल्ली यात्रा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था. एक सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा कि भारत को यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि नाइक किस पासपोर्ट से पाकिस्तान गया था.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










