ePaper

Video : कैफे के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे युवा, वीडियो वायरल होने पर ऐसी है यूजर्स की प्रतिक्रिया

Updated at : 22 Mar 2023 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Video : कैफे के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे युवा, वीडियो वायरल होने पर ऐसी है यूजर्स की प्रतिक्रिया

बताया जा रहा है कि युवाओं की यह मंडली हर मंगलवार इसी कैफे के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करती है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हरियाणा के गुरूग्राम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो कैफे के बाहर बैठे युवाओं की एक मंडली का है. वीडियो में युवा हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं. कैफे के बाहर हाथों में गिटार और ढ़ोल लिए युवा हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. वहीं, पाठ सुनने के लिए आस-पास लोगों की भीड़ भी जुटी नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि युवाओं की यह मंडली हर मंगलवार इसी कैफे के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करती है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसपर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहता है, “मेरा देश बदल रहा है, अपने कल्चर को लेकर चल रहा है. वहीं, एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए कहता है “भाई ऐसा ही नोएडा में स्टार्ट करो”. वहीं, एक और यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है ” हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगारी होने के पीछे यही कारण है”.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola