ePaper

कौन है वो लेडी डॉन, जो पिस्टल की है शौकीन! खौफ से घर छोड़ रहे लोग

Updated at : 18 Apr 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Lady Don Zikra

Lady Don Zikra

Lady Don Zikra: दिल्ली के सीलमपुर में 'लेडी डॉन जिकरा के नाम से चर्चित महिला पर 17 वर्षीय किशोर कुणाल की हत्या का आरोप है. इलाके में उसके खौफ से लोग पलायन कर रहे हैं. जिकरा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका गैंग कुख्यात हाशिम बाबा से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

Lady Don Zikra: ‘लेडी डॉन जिकरा’, एक ऐसा नाम जिसके खौफ से दिल्ली का सीलमपुर इलाका खौफ के साए में जी रहा है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद ‘लेडी डॉन’ जिकरा फिर से सुर्खियों में आ गई है. 17 वर्षीय किशोर कुणाल की चाकू मारकर हत्या के मामले में जिकरा का नाम सामने आते ही इलाके में भय और तनाव का माहौल फैल गया है. यह घटना 17 अप्रैल 2025 की शाम करीब 7:38 बजे घटी, जब कुणाल पर सीलमपुर के जे-ब्लॉक इलाके में चाकुओं से हमला किया गया. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, शक के आधार पर पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को हिरासत में लिया है.

खौफ के साए में जी रहे लोग

कुणाल की हत्या के बाद सीलमपुर इलाके में दहशत का माहौल बना है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ‘लेडी डॉन’ जिकरा की वजह से उन्हें जान-माल का खतरा है. कई परिवारों ने इलाके से पलायन करने के पोस्टर भी अपने घरों पर लगा दिए हैं. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सीलमपुर में तनाव चरम पर पहुंच गया है. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है.

कौन है ‘लेडी डॉन’ जिकरा?

जिकरा सीलमपुर की रहने वाली है और उसे ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता है. आरोप है कि उसका एक गैंग है, जिसमें 10-12 लड़के शामिल हैं. उसे पिस्तौल का शौक है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुकी है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिकरा के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह हमेशा हथियार लेकर चलती है और सोशल मीडिया पर हथियारों और अपने गुर्गों के साथ रील्स बनाकर पोस्ट करती है, ताकि लोगों में उसका खौफ बना रहे.

सोशल मीडिया पर सक्रियता

जिकरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उसने कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ दिखाई देती है. इन पोस्ट्स का उद्देश्य सिर्फ खुद को ताकतवर दिखाना नहीं, बल्कि लोगों को डराना भी है. इन ऑनलाइन गतिविधियों की वजह से भी पुलिस की नजरें उस पर बनी हुई हैं.

जिकरा का गैंगस्टर हाशिम बाबा से कनेक्शन

कुणाल हत्याकांड में जिकरा का नाम कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा के ग्रुप से भी जोड़ा जा रहा है. हाशिम बाबा इस समय मंडोली जेल में बंद है और उसके गैंग पर हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं. पुलिस का कहना है कि जिकरा का इस गैंग से रिश्ता रहा है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जिकरा से पूछताछ कर इस लिंक की गहराई से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: भारत के 90% लोग नहीं जानते किस ट्रेन में मिलता है फ्री खाना? यात्री साथ लाते हैं बर्तन

पुलिस का रुख

कुणाल हत्याकांड में पुलिस ने फिलहाल जिकरा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. जिकरा की भूमिका, उसके गैंग और हाशिम बाबा से संबंध को लेकर अधिकारियों द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों की शिकायतों और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी को देखते हुए यह स्पष्ट है कि जिकरा इस वक्त दिल्ली पुलिस के रडार पर है.

इसे भी पढ़ें: भारत की चाय की दीवानी पूरी दुनिया, साल भर में लाखों टन की ले ली चुस्की

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola