Rajasthan: कौन हैं राजकुमारी दीया और प्रेमचंद बैरवा, जिन्हें बनाया गया राजस्थान का डिप्टी सीएम
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Dec 2023 5:39 PM
Jaipur: Newly-elected Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma with his deputies Diya Kumari and Prem Chand Bairwa, newly-elected State Assembly Speaker Vasudev Devnani and Rajasthan BJP President CP Joshi during BJP Legislature Party meeting, in Jaipur, Tuesday, Dec. 12, 2023. (PTI Photo)(PTI12_12_2023_000168A)
2019 लोकसभा चुनाव में दीया कुमारी राजसमन्द से सांसद बनीं, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बीजेपी ने उन्हें विद्यानगर सीट से मैदान पर उतारा था. जिसमें उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71368 वोटों के अंतर से हराया.
जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. विधायक प्रेमचंद बैरवा और राजकुमारी दीया कुमारी को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री नामित किया गया है.
कौन हैं राजकुमारी दीया कुमारी
राजकुमारी दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971, जयपुर में हुआ. वह जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में दीया कुमारी राजसमन्द से सांसद बनीं, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. मौजूदा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें विद्यानगर सीट से मैदान पर उतारा था. जिसमें उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71368 वोटों के अंतर से हराया.
दीया कुमारी ने 2013 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
दीया कुमार 2013 में बीजेपी ज्वाइन की. उसी साल उन्हें बीजेपी ने सवाई माधोपुर से मैदान पर उतारा. पहली पारी में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की और विधायक बनीं. 2019 में उन्हें बीजेपी ने राजमंद सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा, वहां भी उन्होंने शानदार जीत दर्ज की और पहली बार लोकसभा पहुंचीं.
राजनीति के अलावा खुद का एनजीओ चलाती हैं दीया कुमारी
दीया कुमारी ने नई दिल्ली की मॉडर्न स्कूल, मुंबई की जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल और जयपुर की महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. उसके बाद उन्होंने लंदन में डेकोरेटिव आर्ट्स का भी कोर्स किया है. राजनीति के साथ-साथ दीया कुमारी खुद का एनजीओ भी चलाती हैं. इसके साथ ही वो स्कूल और होटल के व्यवसाय से भी जुड़ी हैं.
बीजेपी का दलित चेहरा हैं प्रेमचंद बैरवा
राजस्थान के नये डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा बीजेपी का दलित चेहरा हैं. पार्टी ने उन्हें दूदू विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान पर उतारा था. जिसमें उन्होंने बाबूलाल नागर को 35743 वोटों के अंतर से हराया. बैरवा को कुल 116561 वोट मिले.
पीएचडी की डिग्री ले चुके हैं बैरवा
प्रेमचंद बैरवा की पहचान राज्य के सबसे बढ़े-लिखे नेता के रूप में होती है. उन्होंने पीएचडी की डिग्री ली है. 2013 में बैरवा इसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हजारी लाल नागर को 33 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे. लेकिन 2018 में चुनाव हार गए. लेकिन इस बार फिर से उन्होंने वापसी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










