ePaper

WhatsApp, Facebook डाउन होने पर यूजर्स का फूटा गुस्सा, बना डाले ऐसे-ऐसे मीम्स जिसे देख कर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

Updated at : 20 Mar 2021 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp, Facebook डाउन होने पर यूजर्स का फूटा गुस्सा, बना डाले ऐसे-ऐसे मीम्स जिसे देख कर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

WhatsApp Facebook Instagram Down: ट्विटर पर #instagramdown और #whatsappdown हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे. लोगों ने इस हैशटैग के साथ कई मीम भी शेयर किए. लोगों ने मार्क जुकरबर्ग पर भी कई सारे मीम शेयर किये जो काफी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

WhatsApp Facebook Instagram Down: भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुक्रवार की रात सोशल मीडिया ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp), फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) यूजर्स के लिए ब्लैक फ्राइडे रहा. इस वॉट्सऐप , फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर करीब आधे घंटे डाउन रहा जिसके कारण यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे से इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी तरीके का मैसेज नहीं जा रहे थें.

https://twitter.com/praveen_sings/status/1372975061720690690

बता दें कि इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इंस्टाग्राम पर रीफ्रेश करने पर ‘कुड नॉट रीफ्रेश फीड’ का मेसेज आ रहा था, इसकी वजह से ट्विटर पर #instagramdown और #whatsappdown हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे. लोगों ने इस हैशटैग के साथ कई मीम भी शेयर किए. लोगों ने मार्क जुकरबर्ग पर भी कई सारे मीम शेयर किये जो काफी वायरल हो रहे हैं.


Also Read: JEE Main 2021 Examination : संदिग्ध सेंटरों पर अप्रैल में नहीं होगी परीक्षा, एनटीए सख्त, टीसीएस को लिखा जायेगा पत्र

बता दें कि वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम का संचालन फेसबुक ही करता है मतलब कि इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक की ही ओनरशिप है. इसलिए सर्वर डाउन होने के बाद मार्क जुकरबर्ग पर तरह तरह के मीम बनाए. तीनों प्लेटफार्म पर हुए दिक्कतों को लोगों ने ट्वीटर पर हैशटैग चला कर अपनी अपनी परेशानियां बतायी. बता दें कि सर्वर डाउन होने पर पहले तो लोगों ने समझा कि नेटवर्क की समस्या है, लेकिन बाद में साइट के डाउन होने की बात सामने आई.

वहीं समस्या का समाधान होने के बाद व्हाट्सएप्प ने भी ट्विटर का सहारा लेकर लोगों को बताया कि सारी दिक्कतें अब दूर हो गयी है. व्हाट्सएप्प ने ट्वीट किया कि कुछ पल के लिए दिक्कत आई थी लेकिन अब सब सही हो गया है. व्हाट्सएप्प ने लिखा है कि ‘आपके धैर्य के लिए शुक्रिया, हम लौट आए हैं.

https://twitter.com/_azaam__/status/1372974019243253763

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola