Weekly Weather: 24,25,26,27,28 और 29 अगस्त भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
आसमान में उमड़ते बादल, फोटो- एएनआई
Weekly Weather: 24 से 29 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा. उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.
Weekly Weather: देश के कई हिस्सों में 24 से 29 अगस्त के बीच मानसून एक्टिव रहने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा भी चलने की संभावना है.
26 अगस्त तक ओडिशा में बहुत भारी बारिश
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से ओडिशा में 24 से 26 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 27 से 29 अगस्त तक भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रह सकती है.
गंगीय पश्चिम बंगाल में 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 25 और 26 अगस्त को यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिसके झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश
छत्तीसगढ़ में 24 और 25 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. 26 और 27 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. राज्य में 29 अगस्त तक कई जगह बारिश जारी रहने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 24 से 26 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 27 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 अगस्त को भारी और 25 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 26 अगस्त को भी कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है.
बिहार में 24 अगस्त को बिजली का ज्यादा खतरा
बिहार में 24 से 26 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 24 से 29 अगस्त के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में तेज हवा भी चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रह सकती है और झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
झारखंड में 27 अगस्त तक भारी बारिश
झारखंड में 24 से 27 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसी दौरान तेज हवाओं का भी अनुमान है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे और झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकते हैं. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25, 27 और 29 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्तराखंड में 24 से 29 अगस्त तक काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है. 24 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. इसके साथ ही पूरे सप्ताह गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.
इसे भी पढ़ेंः अगले 24 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में बरसात, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्ट
पूर्वोत्तर में पूरे सप्ताह बारिश
अरुणाचल प्रदेश में 25 से 29 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 24 और 25 अगस्त को कुछ स्थानों पर और 26 से 29 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 24 से 29 अगस्त के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर के इन राज्यों में पूरे सप्ताह कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.
दक्षिण भारत में 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी 24-25 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. 24 से 27 अगस्त के दौरान यहां तेज हवाएं चल सकती हैं.
Also Read: Photos: छाता, जलभराव और भीगी सड़कें... 10 तस्वीरों में देखें दिल्ली की बरसात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए