Live Updates

Weather Forecast LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम ? जानें दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है जिसके कारण वेदर चेंज हो सकता है. इधर झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. दो दिनों के अंदर राजधानी रांची का तापमान 6.7 डिग्री तक घट गया. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 338 (बहुत खराब) श्रेणी में है.

तापमान सामान्य से ऊपर

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है.

बारिश और हिमपात की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है. बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

पंजाब और हरियाणा में कैसा रहा मौसम

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर आज न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. इसी प्रकार लुधियाना में सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राज्य के पटियाला में भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. जबकि, पठानकोट का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा. बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 10,12 और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. जबकि, हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री रहा. (भाषा)

दिल्ली में सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. (भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola