Weather Updates: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आफत की बरसात, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Updated:
विज्ञापन
Weather Updates: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आफत की बरसात, IMD  ने जारी किया रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

उत्तराखंड और हिमाचल में भाषण बारिश हो रही है. बारिश के कारण कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून और चंपावत में सोमवार को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. वहीं, हिमाचल में भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन
undefined

उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है. विभिन्न स्थानों पर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए रविवार और सोमवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी रहा और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा गर्जन के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी दी है .

undefined


विभाग की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने जिलों के जिलाधिकारियों एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है ताकि किसी आपदा की स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को मदद पहुंचाई जा सके.

undefined

इधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 14 अगस्त को बंद कर दिया है. प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. वहीं, प्रदेश में आयोजित बीएड की परीक्षा को भी स्थगित कर दिय गया है.

undefined

देहरादून मौसम केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान में टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में रविवार और शुक्रवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट तथा हरिद्वार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है . रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून तथा चंपावत के जिलाधिकारियों ने सोमवार को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं.

undefined

इधर, लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर भूस्खलन के कारण यातायात अवरूद्ध हो गया जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग टिहरी में कुंजापुरी बगड़ धार के समीप भूस्खलन के कारण यातायात के लिये बाधित हो गया जबकि ऋषिकेश-देवप्रयाग -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कोडियाला में साखणीधार में बड़े वाहनों के लिए बंद है.

undefined

अधिकारियों ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इस साल अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल का भी नुकसान हुआ है.

undefined

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इस मानसून के दौरान विभिन्न आपदाओं में अब तक 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 37 अन्य घायल हुए हैं जबकि 17 अन्य लापता हैं . इसके अतिरिक्त, पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 35 मकानों सहित 1169 मकानों को नुकसान पहुंचा और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी बह गयी . प्रदेश में बारिश के कारण सड़कों और पुलों को भी खासा नुकसान हुआ है.

undefined

हिमाचल प्रदेश के शिमला के दुधली इलाके में भूस्खलन के बाद कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं. पेड़ उखड़ गये. भूस्खलन के बाद सड़क साफ करने का काम किया जा रहा है.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola