Live Updates

Weather Forecast : झारखंड में अब कम होगी ठंड, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates LIVE Today: झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है. हालांकि पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आया. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी होती नजर आ रही है. बिहार में फिर ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. दक्षिण केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम रहा.

अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना है. केवल यही नहीं तमिलनाडु के दक्षिणी भागों जैसे कि- दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो तीव्र बौछारों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

राजस्थान में तापमान में वृद्धि के साथ सर्दी से राहत

राजस्थान के अधिकतर शहरों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के साथ लोगों को सर्दी से राहत मिली है. इसके साथ ही उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं के थमने से राज्य में शीतलहर का असर भी खत्म हो गया है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर सहित अन्य शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राज्य के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. (भाषा)

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में अगले 9 फरवरी तक कैसा रहने वाला है मौसम, इस संबंध में मौसम विभाग ने जानकारी दी है.

Weather Forecast : झारखंड में अब कम होगी ठंड, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का कैसा रहेगा मौसम

पंजाब, हरियाणा में अधिकतर जगहों पर ठंड की स्थिति बरकरार

पंजाब एवं हरियाणा में शुक्रवार को अधिकतर जगहों पर ठंड की स्थिति बरकरार रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में रात में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटियाला और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8 डिग्री सेल्सियस और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अब लोगों को ठंड से राहत मिलेगी

रांची और आसपास के इलाके में अब लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन बाद से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस था.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola