Weather Forecast: दिल्ली में चलेगी तेज हवा, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का मौसम
Weather Forecast Updates Today: झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है. हालांकि पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आया. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड अभी भी लग रही है. बिहार में फिर ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में कल आसमान साफ़ रहने की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी दिल्ली में कल आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. जबकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. (भाषा)
दिल्ली का तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. (भाषा)
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह 08:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.
इन जगहों पर हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. लक्षद्वीप में हल्की बारिश दर्ज की गयी. उत्तर प्रदेश और बिहार के तलहटी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा.
गाजियाबाद का मौसम
दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.
यूपी में हो सकती है हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश में सर्दी से राहत मिले अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग (IMD) ने 4 फरवरी को यूपी के कई इलाकों में बदली और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए