Weather Forecast: इस साल जल्दी पड़ेगी गर्मी, जानें आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य का मौसम
Weather Update Today LIVE : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किये जाने का अनुमान है. देश के कई हिस्सों में पहले से ही अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है. इसने इस साल तीव्र गर्मी और लू को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में मार्च महीने में ही लू!
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. यूपी, एमपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि में फरवरी में न के बराबर बारिश हुई है. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस बार गर्मी जल्द शुरू हुई है. मार्च का महीना भी खासा गर्म रहने वाला है.
हिमाचल में बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इससे प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है.
देश के अधिकतर हिस्सों में लगातार बढ़ रहा तापमान
देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देश के कई हिस्सों में पहले से ही ऐसा तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है.
झारखंड का मौसम
झारखंड के मौसम के संबंध में रांची स्थित मौसम विभाग ने जानकारी दी है. आप भी जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम

बादल छाए रहने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.
सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 86 प्रतिशत रहा.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए