Weather Forecast: छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें अहमदाबाद का वेदर जहां होना है फाइनल मैच

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें अहमदाबाद का वेदर जहां होना है फाइनल मैच

Ghaziabad: Commuters wait for buses at a stop during rain in Ghaziabad, Friday, Sept. 15, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI09_15_2023_000014B)

Weather Forecast: बिहार और झारखंड के अलावा देश के अन्य राज्यों में आज आस्था का पर्व छठ धूम-धाम से मनाया जा रहा है. आइए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला है छठ के दिन आपके राज्य का मौसम…अहमदाबाद का वेदर भी जानें जहां होना है फाइनल मैच…

विज्ञापन
undefined

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किये हैं. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज आंशिक बादल छाए नजर आ सकते हैं. सोमवार से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है.

undefined

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर यानी आज अहमदाबाद में खेला जाएगा. तो मुकाबले से पहले आइए जानें कैसा रहेगा यहां का मौसम. द वेदर चैनल जो जानकारी दी हे उसके अनुसार, फाइनल मैच साफ आसमान के नीचे खेला जाएगा और लोग इसका आनंद बिना किसी परेशानी के उठा सकेंगे.

undefined

राजधानी दिल्ली में आज सुबह की शुरूआत धुंध के साथ हुई. मौसम विभाग के अनुसार यहां का मौसम आज मुख्यत: साफ रहेगा. सोमवार से ठंड बढ़ सकती है. अगले एक सप्ताह में दिल्ली में ठंड और बढ़ने की सुभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में बारिश के आसार, महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, रविवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, केरल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं लक्षद्वीप, दक्षिणी कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई सुधार होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

undefined

झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल छाए नजर आ रहे हैं. रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो 19 और 20 नवंबर को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. 21 व 22 नवंबर को भी आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

Also Read: Weather Forecast: आ रहा है बड़ा तूफान! छठ पर्व पर जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम
undefined

छठ महापर्व के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बिहार के लिए विशेष मौसम बुलेटिन जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना जिले में 19 व 20 नवंबर को आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह में धुंध छाये रहने का पूर्वानुमान है. आंशिक रूप से बारिश की संभावना भी व्यक्त की गयी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola