Live Updates

Weather Forecast Updates : अगले कुछ घंटे में झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Live Updates : दिल्ली और आसपास (delhi Weather) के इलाकों में आज बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने जताया है. इधर केरल के इडुक्की जिले के पेट्टीमुडी में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 52 हो गई है, वहीं असम और बिहार(assam,bihar flood) में बाढ़ से हालात बिगड़ने के बाद लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में फिर हुआ सक्रिया

मानसून की ट्रफ लाइन प्रदेश से होकर गुजर रही है जिसके चलते कई दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है. उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है. बुधवार को ठंडी हवाओं के साथ काले बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया. कहीं बारिश तो कहीं बदली छाई रही. राजधानी लखनऊ में बूदांबांदी बनी रही. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

झारखंड के 17 जिलों में हुई है सामान्य से कम बारिश

झारखंड में लगातार हो रही वर्षा के बावजूद कम से कम 17 जिले ऐसे हैं, जहां पर्याप्त बारिश नहीं हुई है. तीन जिलों (गुमला, देवघर और खूंटी) में 40 से 52 फीसदी तक कम वर्षा हुई है. गुमला जिला में आमतौर पर 1 जून, 2020 से 12 अगस्त, 2020 की सुबह 8 बजे तक 703 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष इस अवधि में मात्र 339.1 फीसदी बारिश हुई. यह सामान्य वर्षापात से 52 फीसदी कम है. राज्य में इस वक्त तक सबसे कम वर्षा गुमला में ही हुई है.

मौसम विभाग ने झारखंड के इन जिलों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी

झारखंड (Jharkhand News) के कई जिलों में थोड़ी देर में वर्षा (Rain) और वज्रपात (Lightning) की चेतावनी मौसम विभाग (IMD) ने दी है. बुधवार (12, अगस्त, 2020) को जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी (Weather Warning) में राजधानी रांची (Ranchi) के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center) के मौसम पूर्वानुमान अधिकारी ने कहा है कि दुमका, देवघर तथा रांची जिलों में दो-तीन घंटे के भीतर मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात हो सकता है.

बिहार मे बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है. मंगलवार से शुरू बारिश बुधवार को भी जारी है. मौसम विभाग ने पटना सहित राज्‍य के कई जिलों के लिए आज भी बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आज पटना, भोजपुर, वैशाली, समस्‍तीपुर, सिवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण व पूर्वी चंपारण के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी पटना की बात करें तो यहां सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण राजधानी के कई इलाके जल-जमाव में डूब गए हैं.

उत्तराखंड में बारिश से जन जीवन प्रभावित

सीमांत पिथौरागढ़ में बारिश का कहर जारी है. मंगलवार की रात को बािरश ने थल और नाचनी क्षेत्र में कहर बरपाया है. थल के पांखू क्षेत्र के सिल्दो गांव में मूसलधार वर्षा से भारी भूस्खलन हुआ है. जिले में तीस मार्ग बंद हैं. चीन सीमा को जोडऩे वाले तीनों मार्ग अभी यातायात के लिए नहीं खोले जा सके हैं. धारचूला में एक महिला मलबे की चपेट में आने से घायल हो गई है. कोट्यूड़ा गांव में एक मकान मलबे में दब गया.

झारखंड के इन इलाकों में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की सक्रियता बढ़ने के साथ ही झारखंड के धनबाद एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में आसमान में काले बादल छा गए हैं. इसका प्रभाव झारखंड तक दिख रहा है. धनबाद में बुधवार को भरी दोपहरी ही शाम का नजारा देखने को मिला. गाड़ियों के हेड लाइट जल गए. आसमान में बादल गरज रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola