Live Updates

Weather Forecast : ठंड का कहर जारी,झारखंड में गिरेगा पारा, जानें दिल्ली-यूपी-ब‍िहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) में ठंड से राहत (cold wave) अभी नहीं मिलने वाली है. कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी (snowfall) हुई है. देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में कोहरा नजर आ रहा है. आज से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिली ठंड से राहत

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही श्रीनगर के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो बीती रात के तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक है.

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को भी ठंड का कहर जारी रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यनूतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और राज्य में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से सर्द हवाएं मैदानों की ओर चलने के साथ पारा और भी गिर सकता है.

रांची का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस

झारखंड की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह अब तक का जनवरी का सबसे उच्च न्यूनतम तापमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola