Live Updates

Weather Forecast Today LIVE Updates : सर्दी के मौसम के मद्देनजर बद्रीनाथ मंदिर के द्वार बंद, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: Dark clouds hover in the sky over Kolkata, Thursday, Oct 22, 2020. A depression formed over north-west and adjoining west-central Bay of Bengal may cause rains in the next few days during Durga Puja festival. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI22-10-2020_000151A)

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : बंगाल की खाड़ी में बने low pressure system से west Bengal सहित कई राज्यों में heavy rain की संभावना है. Durga puja 2020, dussehra 2020 में बारिश के आसार नजर आस रहे हैं. 24 अक्टूबर (24 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. वहीं अब winter season कुछ दिनों में आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को भी ”बेहद खराब” श्रेणी में बरकरार रही एवं शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 रहा. अधिकारियों ने कहा कि मुंडका, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, विवेक विहार और बवाना जैसे इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर ”गंभीर” है.

बद्रीनाथ मंदिर के द्वार बंद

उत्तराखंड: सर्दी के मौसम के मद्देनजर 19 नवंबर से बद्रीनाथ मंदिर के द्वार बंद रहेंगे.

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की पूरी तरह वापसी 28 अक्टूबर से पहले संभावित नहीं

स्काई मेट वेदर के अनुसार वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की पूरी तरह वापसी 28 अक्टूबर से पहले संभावित नहीं है. उसके बाद ही उत्तर-पूर्वी मॉनसून के आगमन की उम्मीद की जा सकती है.

मेरठ शहर के तापमान में गिरावट

यूपी के मेरठ शहर के तापमान में दिनों दिन गिरावट नजर आ रही है. रात का तापमान तो कम था ही अब दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है.

कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के भागों में वर्षा होने की संभावना

डिप्रेशन भारी बारिश देने के बाद आगे बढ़ गया है. अगले 24 घंटों तक इसका प्रभाव पूर्वोत्तर राज्यों पर बना रहेगा और बारिश जारी रहेगी. कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के भागों में वर्षा होने की संभावना है.

स्काई मेट वेदर के अनुसार

स्काई मेट वेदर के अनुसार बंगाल की खाड़ी के अधिक सक्रिय होने के कारण उत्तर-पूर्वी हवाएँ तमिलनाडु के तटों पर अपना डेरा जमाने में अब तक नाकाम रही हैं जिसके चलते उत्तर पूर्वी मॉनसून का अब तक आगमन नहीं हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola