Weather Forecast: चक्रवात सितरंग को लेकर अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी
This Saturday, Sept. 17, 2022 satellite image released by NASA shows Typhoon Nanmadol, which is approaching southwest Japan. (NASA Worldview, Earth Observing System Data and Information System AP/PTI(AP09_18_2022_000054B)
Weather Forecast Update Today: दिवाली की रात साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट की वजह से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी है. इस तूफान का असर ओडिशा और झारखंड में भी नजर आने की संभावना व्यक्त की गयी है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. इधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली गयी. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
बांग्लादेश में 13 से ज्यादा की मौत
चक्रवात सितरंग की तबाही बांग्लादेश में दिखाई देने लगी है. तूफान के कारण बांग्लादेश में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है. बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात सितरंग के बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले अधिकारियों को सोमवार को हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाना पड़ा था. (भाषा)
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
आईएमडी ने जानकारी दी है कि अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है जबकि असम के अन्य भागों में, मेघालय और नागालैंड के अलग-अलग हिस्सों भारी वर्षा के आसार हैं. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है.
आसमान साफ रहने का अनुमान
आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए