Live Updates

Weather Forecast Update: दिल्ली में उमस, झारखंड में फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें अपने इलाके का मौसम

Updated at : 10 Jul 2022 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update: दिल्ली में उमस, झारखंड में फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें अपने इलाके का मौसम

Kolkata: People cross a road amid rains, in Kolkata, Saturday, June 25, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI06_25_2022_000117A)

Weather Forecast Today LIVE Updates: बारिश के नहीं होने से दिल्ली में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. झारखंड में एक बार फिर मॉनसून के सक्रिया होने की संभावना जतायी जा रही है. बिहार के कई जिलों में बारिश की कमी रिकॉर्ड की जा रही है. गुजरात के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है. जानें यूपी-एमपी सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:52 PM. 9 Jul 2210:52 PM. 9 Jul

तेलंगाना में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

मौसम केंद्र ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि निजामाबाद जिले में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई. इसके मुताबिक, जयशंकर भूपलपल्ली, निजामाबाद और राजन्ना सिरसिला जिलों में कई स्थानों पर भी बारिश की सूचना है. मौसम केंद्र द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल और अन्य जिलों में शनिवार से रविवार सुबह तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

10:52 PM. 9 Jul 2210:52 PM. 9 Jul

राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम का हाल बताने वाली एजेंसी स्‍काई-मेट वेदर के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम दिल्ली एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

7:48 PM. 9 Jul 227:48 PM. 9 Jul

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, कोंकण और गोवा, डाक कर्नाटक, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम एजें‍सी skymetweather के मुताबिक उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

7:48 PM. 9 Jul 227:48 PM. 9 Jul

हिमाचल 9-10 को भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 जुलाई को तेज और ज्यादा स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन दो दिनों में सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर जिलों और शिमला शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

2:14 PM. 9 Jul 222:14 PM. 9 Jul

दिल्ली में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट तथा मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है. बारिश के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

2:14 PM. 9 Jul 222:14 PM. 9 Jul

दिल्ली में बादल छाए रहेंगे

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसदी रही. आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

2:14 PM. 9 Jul 222:14 PM. 9 Jul

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

2:14 PM. 9 Jul 222:14 PM. 9 Jul

महाराष्ट्र में बारिश का दौर

महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी है. कोंकण इलाके में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के बाद प्रशासन ने राहत के इंतेजाम किये हैं.

2:14 PM. 9 Jul 222:14 PM. 9 Jul

दिल्ली में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट तथा मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में 30 जून को मॉनसून की पहली बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद से बेहद कम बारिश हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि देखी जा रही है.

2:14 PM. 9 Jul 222:14 PM. 9 Jul

बादल फटने से 15 की मौत

दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से आयी आकस्मिक बाढ़ की वजह से 15 लोगों की मौत हो गयी है. सेना के एक आधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गयी है. अधिकारी ने बताया है कि राहत बचाव का कार्य जारी है.

2:14 PM. 9 Jul 222:14 PM. 9 Jul

उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन तक गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बिजली और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

7:39 AM. 9 Jul 227:39 AM. 9 Jul

बिहार में बरिश की कमी

बिहार में फिलहाल बारिश की बूंद का और इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसूनी रेखा दक्षिण होने के कारण बरसात की संभावना नहीं है. साथ ही अगले 12 जुलाई तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. बीते पांच दिन से पश्चिम चंपारण से शून्य वर्षापात की रिपोर्ट है. आगामी 10 जुलाई तक के लिए पटना के मौसम विज्ञान कार्यालय से जारी वर्षा के पूर्वानुमान रिपोर्ट में वर्षापात की स्थिति नगण्य प्राय रहने भविष्यवाणी की गयी है.

7:10 AM. 9 Jul 227:10 AM. 9 Jul

झारखंड में फिर सक्रिय होगा मॉनसून

झारखंड में 10 जुलाई से मॉनसून के एक बार फिर से सक्रिय होने का अनुमान है. आज भी मौसम उसी तरह रहेगा. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि एक चक्रवात उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में था. वह फिलहाल ओड़िशा व छत्तीसगढ़ में है.

7:10 AM. 9 Jul 227:10 AM. 9 Jul

दिल्ली में उमस और गर्मी से लोग परेशान

दिल्ली में शुक्रवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मौसम विभाग ने शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने और रात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

7:06 AM. 9 Jul 227:06 AM. 9 Jul

दक्षिण गुजरात में भारी बारिश

गुजरात के दक्षिणी इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई और दोपहर में कुछ घंटों तक लगातार बारिश हुई जिससे राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के कई हिस्से जलमग्न नजर आये. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि जामनगर, देवभूमि द्वारका और जूनागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई. सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में मानसून का असर जोरदार था और राज्य के बाकी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा.

7:06 AM. 9 Jul 227:06 AM. 9 Jul

राजस्थान के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम को हुई बारिश से लोगो को उमस से राहत मिली. मौसम विभाग ने नौ जुलाई को बारां, कोटा, झालावाड़ और चूरू जिले में बहुत भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

7:06 AM. 9 Jul 227:06 AM. 9 Jul

महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश

महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. हालांकि राजधानी मुंबई में पिछले पांच दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार को हल्की बारिश हुई. महाराष्ट्र में बारिश के कारण एक जून के बाद से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है.

7:06 AM. 9 Jul 227:06 AM. 9 Jul

कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 13 लोगों की मौत

दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से आयी आकस्मिक बाढ़ के कारण कई लोग बह गये एवं कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 40 लोग लापता हैं तथा पांच को बचाया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola