Live Updates

Weather Forecast Updates: इन राज्यों में होगी बारिश, गिरेगा पारा, जानिए अपने इलाके का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव नजर आया है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम बढ़ चुका है. जहां दिल्ली में आज सुबह से बारिश हो रही है. वहीं झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा और सभी प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.

राजस्थान के हिस्सों में बारिश, ठंडे बढ़ने के आसार

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने का पूर्वानुमान जताया है.

एक दिन में सबसे अधिक बारिश

दिल्ली में शनिवार को बीते 22 वर्षों में जनवरी के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता दो महीने में सबसे अच्छी रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने कहा

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे तक 8 मिमी बारिश हुई, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी.

न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात भर हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमालयी क्षेत्रों में रविवार तक मध्यम से मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में रविवार तक मध्यम से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola