Live Updates

Weather Forecast Update: दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Women cover themselves with an umbrella to avoid the scorching heat on a hot summer day in New Delhi, Sunday, May 15, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05_15_2022_000189B)

Weather Forecast Today Updates: पश्चिमोत्तर भारत एवं मध्य भारत लू की चपेट में नजर आ रहे हैं. उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार तक ‘लू’ चलना जारी रहने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

यूपी, झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी लू का सामना करना पड़ेगा जबकि ओडिशा में शुक्रवार तक लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के कम से कम 42 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा.

सिमडेगा में बारिश की संभावना

झारखंड के सिमडेगा जिले में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकत है. मौसम विभाग रांची के मुताबिक हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहेगी.

दिल्ली में कब पहुंचेगा मॉनसून

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि मॉनसून के दिल्ली में सामान्य तारीख 27-28 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है और अभी ऐसी कोई बाधा नजर नहीं आती, जो इसकी प्रगति को रोक सके. उन्होंने कहा कि एक या दो सप्ताह में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी.

‘स्काईमेट वेदर’ ने क्‍या दिया मौसम को लेकर अपडेट

‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब तथा हरियाणा पर चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है, जिससे 10 जून से हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर मानसून पूर्व गतिविधियों का अनुभव किया जा सकता है. दिल्ली में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान के गिरकर 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

दिल्ली में लोगों को सप्ताहांत तक मिल सकती है गर्मी से थोड़ी राहत

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है.

10 जून से रुक-रुक कर मॉनसून पूर्व हो सकती है बारिश

मौसम विशेषज्ञों ने तेज पश्चिमी विक्षोभ की कमी और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की कमी को भीषण गर्मी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा में एक चक्रवात को प्रेरित कर सकता है, जिससे हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 10 जून से रुक-रुक कर मॉनसून पूर्व बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola