Weather Forecast Updates: बदला मौसम, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, जानें बिहार-यूपी-झारखंड का हाल
Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)
Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम में बदलाव लाया है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम बढ़ गया है. झारखंड-बिहार-यूपी-दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.
बिहार में एक बार फिर शीतलहर
आइएमडी के मुताबिक अगले 72 घंटे तक बिहार में शीतलहर चलने के आसार नहीं है. विभाग ने बताया कि इस दौरान पश्चिमी हिमालय पर व मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. इसके बाद एक बार फिर शीतलहर चल सकती है.
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश जारी
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश जारी है. इससे राजधानी में ठंड बढ़ गई है.
अगले दो घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
अरब सागर से आ रही नमी वाली सर्द हवाए
अरब सागर से नमी भरी सर्द हवाओं का लगातार प्रवेश से भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए